मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ, जानें कौन- कौन होगा शामिल

KNEWS DESK- मध्यप्रदेश के सीएम का आज शपथ ग्रहण समारोह है। आपको बता दें कि आज सुबह साढ़े 11 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मोहन यादव के साथ कई मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं।

कौन- कौन होगा शामिल?

मध्यप्रदेश में आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले गए थे। इसके नतीजे 3 दिसंबर को जारी हुए थे। नतीजों में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल हुई थी। आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा के हिस्से में 163 सीटें आईं, जबकि कांग्रेस को 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं मोहन यादव

मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में मोहन यादव ने कांग्रेस के उम्मीदवार को 12941 मतों से हराया है। मोहन यादव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के काफी करीबी माने जाते हैं। वहीं शिवराज सिंह सरकार में मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। मोहन यादव साल 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुने गए थे। मोहन यादव ने साल 1982 में राजनीति में कदम रखा था। उस वक्त वो माधव महाविद्यालय छात्रसंघ के सह सचिव चुने गए थे। इसके बाद साल 1984 में उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन का नगर मंत्री नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें-   Aaj Ka Rashifal: आज 13 दिसम्बर 2023 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

About Post Author