Bigg Boss 17: अभिषेक के लिए औरा ढूंढेंगे कोरियन गर्ल, सिंगर ने शो में आते ही बदला घर का माहौल

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में कोरियन सिंगर औरा की एंट्री हो चुकी है| आते ही उन्होंने मस्ती करना शुरू कर दिया है| उनकी एंट्री ने घर का माहौल ही मजेदार बना दिया है|

बिग बॉस 17 में हाल ही में K-Pop सिंगर औरा ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है| पहली बार शो में किसी कोरियन का वेलकम हुआ है| औरा ने एंट्री की नाइट होस्ट सलमान खान के साथ ढेर सारी मस्ती की| उन्होंने ‘जीने के हैं 4 दिन’ गाने पर भी जमकर डांस किया| यही नहीं उन्होंने घर के अंदर भी कंटेस्टेंट्स के साथ अजीब अंदाज में मस्ती की, जिसका वीडियो सामने आया है|

वीडियो में औरा को घरवाले हिंदी सिखाते नजर आएंगे| नील और बाकी घरवाले उन्हें ‘नमस्ते’ हिंदी के कुछ बेसिक शब्द बोलना सिखाते हैं| किचन एरिया में भी घरवाले औरा को हिंदी ही सिखाते हैं| वहीं, समर्थ, औरा को ‘बिग बॉस’ हॉर्स लोगो की तस्वीर दिखा कर कहते हैं कि ये यहां 17 साल से हैं| औरा उन्हें झुककर नमस्ते करते हैं| इसी दौरान समर्थ खुद को चंगू और औरा को मंगू बुलाते हैं|

प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिषेक, औरा से एक डील करते हैं| वो उनसे कहते हैं- वह इंडियन लड़की ढूंढने में उनकी मदद करेंगे| बदले में औरा को अभिषेक के लिए कोरियन गर्ल ढूंढनी होगी| दर्शकों को ये प्रोमो वीडियो काफी पसंद आ रहा है|

About Post Author