Uttarkashi Tunnel Rescue : सभी 41मजदूरों को टनल से निकाला गया बाहर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाहर निकाले गए श्रमिकों से की मुलाकात

KNEWS DESK –  उत्तरकाशी में सुरंग से सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है|  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाहर निकाले गए श्रमिकों से मुलाकात कर रहे हैं| केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (से.नि) वीके सिंह भी वहीं मौजूद हैं| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए कर्मियों के मनोबल और साहस की जमकर सराहना की| बाहर निकाले जा रहे श्रमिकों के परिजन भी टनल में मौजूद हैं| टनल से बाहर निकाले गए श्रमिकों की प्रारंभिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण टनल में बने अस्थाई मेडीकल कैंप में की जा रही है|

बीते 12 नवंबर को ये हादसा हुआ था जिसके बाद से शासन- प्रशासन लगातार प्रयास में जुटे हुए हैं। कई बार ये प्रयास फेल भी हुए हैं लेकिन लगातार प्रयास जारी रखा गया और आज यानी 28 नवंंबर को सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूर बाहर निकालने में सफलता मिली है| बाकी के मजदूरों को भी एक-एक करके बाहर निकाला जा रहा है| सुरंग के अंदर NDRF की 3 टीमें मौजूद हैं| मजदूरों को अब हॉस्पिटल ले जाया जाएगा|

About Post Author