Chhath Puja 2023: PM मोदी ने देशवासियों को दी छठ पर्व की शुभकामनाएं, सीएम योगी ने पोस्ट शेयर कर लिखी खास बात

KNEWS DESK- बिहार समेत पूरे देश में छठ पूजा की धूम देखी जा रही है| 17 नवंबर से नहाय खाय के साथ शुरू हुए छठ पर्व का आज तीसरा दिन है| आज के दिन छठ व्रती 36 घंटे का व्रत रखते हुए शाम के समय में डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देती हैं| वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं|

पीएम मोदी ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं| सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे| जय छठी मइया!

आपको बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी ने छठ को लेकर बड़ी बात कही है| उन्होंने बीजेपी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम दिवाली मिलन समारोह की सराहना करते हुए छठ पर्व को ‘राष्ट्रीय पर्व’ बताया| उन्होंने कहा- छठ ‘राष्ट्रीय पर्व’ बन गया है, यह बहुत खुशी की बात है|

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व को लेकर X अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा- सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान भास्कर और छठी मइया के पावन आशीर्वाद से चराचर जगत सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आलोक से आलोकित रहे, यही अभिलाषा है| जय छठी मइया!

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी छठ पर्व को लेकर X पर अपने पोस्ट में कहा – लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं| मंगलकामना करता हूं कि यह पावन पर्व सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और ख़ुशहाली लाए| सभी के जीवन में सफलता का प्रवाह हो, सभी लक्ष्यों की सुखद प्राप्ति का आशीर्वाद हो एवं सभी के जीवन में कामयाबी का निरंतर वरदान हो| हाथ जोड़ कर मैया से यही विनती है| जय छठी मैया|

About Post Author