Ranbir Kapoor को टॉक्सिक कहने वालों की Alia Bhatt ने लगाई क्लास, ‘दुनिया में इतने सारे मुद्दे हैं’

KNEWS DESK- करण जौहर का शो कॉफी विद करण 8 के चौथे एपिसोड में बतौर गेस्ट अलिया भट्ट और करीना कपूर नजर आईं| इस दौरान दोनों ने मस्ती की और करण जौहर के सवालों के खुलकर जवाब दिए| वहीं अलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को टॉक्सिक कहने वालों को भी करारा जवाब दिया|

आपको बता दें, एक वीडियो में अलिया भट्ट ने कहा था- रणबीर कपूर को उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है| ये वीडियो वायरल होने के बाद ट्रोलर्स ने रणबीर कपूर को टॉक्सिक हस्बैंड का टैग दे दिया| अब कॉफी विद करण में आलिया भट्ट ने इस मामले पर कहा- मुझे लगता है कि बहुत सारी चीजें बेवजह उठा ली जाती हैं| जब मैंने देखा अपनी टीम के साथ मेरा बयान कुछ और ही जा रहा था| फिर मैंने कहा ठीक है जाने दो| क्योंकि वो लोग तो कुछ न कुछ हमेशा कहा ही करते हैं|

आलिया ने कहा, कई आर्टिकल ऐसे भी आए जिसमें रणबीर कपूर को टॉक्सिक शख्स तक कहा गया| आलिया ने आगे कहा- दुनिया में इतने सारे मुद्दे हैं, जिन पर लोग बात कर सकते हैं लेकिन बात उस बारे में हो रही है, जिसका मतलब ही गलत निकाल लिया गया हो| मुझे सिर्फ एक बात का बुरा लगा कि जैसा लोग रणबीर को समझते हैं वो वैसे बिल्कुल भी नहीं हैं, वो लोगों की सोच से एक दम अलग हैं|

Just Love! Mom-to-be Alia Bhatt shares adorable pictures with husband Ranbir  Kapoor from her baby shower

ये है पूरा मामला 

दरअसल, आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया था| जिसमें आलिया ने कहा था कि वह ज्यादातर न्यूड लिपस्टिक ही लगाती हैं| आलिया ने वीडियो में लिपस्टिक लगाई और उसे पोंछ दिया| इसके बाद आलिया ने कहा- वह लिपस्टिक लगाने के बाद उसे वाइप कर देती हैं| क्योंकि रणबीर को उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है| जब वह उनके बॉयफ्रेंड थे और आलिया उनसे मिलने जाती थीं, तब भी रणबीर उनसे लिपस्टिक पोंछने के लिए कहते थे क्योंकि रणबीर को उनके नेचुरल लिप्स ज्यादा पसंद हैं| इसके बाद एक्टर को जमकर ट्रोल किया जाने लगा|

About Post Author