Parineeti Chopra Birthday: परिणीति चोपड़ा मना रहीं आज अपना 35वां जन्मदिन, जानें एक्ट्रेस के जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं| अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से एक्ट्रेस सभी के दिलों में बस्ती हैं| वहीं आज हम आपको परिणीति के जीवन के कई किस्से बताते हैं|

परिणीति चोपड़ा का जन्म  22 अक्टूबर 1988 के दिन अंबाला में हुआ था| आपको बता दें कि परिणीति बॉलीवुड की शायद अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें राष्ट्रपति से अवॉर्ड मिला था| यह अवॉर्ड उन्हें एक्टिंग के लिए नहीं, बल्कि पढ़ाई के लिए मिला था| आपको बता दें, परिणीति बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं| वह स्कूल से लेकर कॉलेज तक हर जगह अव्वल रहीं| वहीं, 12वीं में टॉप करने की वजह से उन्हें राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था|

Parineeti Chopra: शादी से पहले ढेर सारे बच्चे चाहती थीं परिणीति चोपड़ा, ये  हैं मदरहुड प्लान - News Nation

आपको बता दें, स्कूल-कॉलेज के दिनों में परिणीति इनवेस्टमेंट बैंकर बनने का सपना देखती थीं| जिसके लिए वह महज 17 साल की उम्र में पढ़ाई करने इंग्लैंड चली गई थीं| वहां उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स किया था| इसके बाद उन्होंने लंदन के एक बैंक में इनवेस्टमेंट बैंकर के तौर पर जॉब की| साल 2009 में कारोबार धीमा चलने के चलते उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह मुंबई वापस आईं और यशराज फिल्म्स के पब्लिक रिलेशन कंसल्टेंट डिपार्टमेंट से जुड़ गईं|

आपको एक्ट्रेस की एक बात जानकर हैरानी होगी,  परिणीति हवाई जहाज के अंदर डर के मारे कांपने लगती हैं| दरअसल, वह हवाई सफर करने से डरती हैं और जब हवाई जहाज लैंड होता है तो उन्हें काफी डर लगता है| बता दें, परिणीति के अंदर बच्चों जैसी एक आदत भी है, वो ये है कि एक्ट्रेस अपनी उंगलियों के आसपास की स्किन को दांतों से काटती हैं|

About Post Author