परिणीती चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्डा को दिया प्यारा तोहफा, शादी को बनाया और भी यादगार

KNEWS DESK – परिणीती और राघव चड्डा ने 24 सितम्बर को बड़े धूम-धाम से शादी रचाई है| शादी के बाद दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| कपल साथ में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं| यही नहीं परिणीती ने शादी में अपने पति को बेहद ही प्यारा तोफहा दिया है|

परिणीती और राघव चड्डा की शादी 

परिणीती एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक अच्छी सिंगर भी हैं| दोनों शादी के पवित्र बंधन में बांध चुके हैं| शादी के इस खास मौके पर परिणीती ने अपने पति राघव को एक खास गिफ्ट दिया है|अभिनेत्री ने अपने पति के लिए गौरव दत्ता द्वारा रचित ‘ओ पिया’ नामक एक गीत रिकॉर्ड किया। यह मधुर गाना राघव के प्रति उनका प्यार को दर्शाता है|परिणीती के इस गाने ने शादी में चार चांद लगा दिए है,और शादी को और भी ज्यादा यादगार बना दिया है|

राघव के लिए परिणीती का गाना 

हिंदी और पंजाबी लिरिक्स वाले इस गाने के जरिए एक्ट्रेस ने पति के लिए अपना प्रेम जाहिर किया है|एक वायरल वीडियो में परिणीति और राघव अपनी शादी में शानदार पोशाक पहने और वरमाला से सजे हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच परिणीति का अपने पति राघव के प्रति अपने प्यार और स्नेह को व्यक्त करने के लिए शादी के समारोह के दौरान ये गाना बजाया गया।

शादी में शामिल हुए कई दिग्गज 

शादी में कई बड़ी हस्तिय शामिल हुई| बॉलीवुड स्टार्स के साथ साथ कई राजनीति से जुड़े लोग भी शामिल हुए| शादी में दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए उन्होंने शादी में जमकर डांस किया| शादी में सभी ने एक्ट्रेस की बहन प्रियंका चोपड़ा को बेहद मिस किया|

About Post Author