Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी पर बहन प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई, लिखा प्यारा सा नोट

KNEWS DESK- बीते रविवार को उदयपुर के लीला पैलेस में फेमस कपल परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की शादी हुई और आज दोनों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करीं| जो इस समय जमकर वायरल हो रही हैं| परिणीति अपनी वेडिंग पर बिल्कुल परी जैसी खूबसूरत दिखीं| वहीं राघव भी किसी शहजादे से कम नहीं लगें|कपल की खूबसूरत तस्वीरों पर परिणीति की बहन प्रियंका का रिएक्शन सामने आया है|

परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद कई सेलेब्स और फैंस ने न्यूली वेड कपल को बधाई दी| वहीं परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा ने भी परिणीति-राघव की शादी की तस्वीरों पर कमेन्ट करते हुए लिखा, मेरी ब्लेसिंग्स हमेशा साथ है| प्रियंका ने हार्ट, फायर, रोते हुए चेहरे और दिल की आंखों वाले इमोजी के साथ अपनी भावनाओं को भी जाहिर किया|

परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरें इस समय जमकर वायरल हो रही हैं| शादी में एक्ट्रेस ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा और मैचिंग ज्वैलरी पहनी थी| वहीं राघव ने अपने मामा और डिजाइनर पवन सचदेव का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना| शादी की तस्वीरें परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं| उन्होंने ये फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ब्रेकफास्ट टेबल पर पहली बात बात करते हुए हमारा दिल को इस बारे में पता था| इस दिन का मुझे लंबे समय से इंतजार था| हम दोनों Mr and Mrs बनकर बहुत खुश हैं| एक दूसरे के बिना हम नहीं जी सकते| हमारा फॉरइवर अब शुरु होता है!

About Post Author