शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी ‘जवान’ के आगे हुई फेल, पहले दिन कर पाएगी बस इतना सा कलेक्शन

KNEWS DESK – शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा रही है| इसी बीच शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी आज सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है| फिल्म से लंबे समय के बाद शिल्पा ने थिएटर पर वापसी की है| फिल्म को बॉक्स ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए जवान से टक्कर लेनी पड़ेगी| आइए आपको बताते हैं फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है|

शिल्पा की फिल्म सुखी 

शिल्पा इन दिनों अपनी फिल्म सुखी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं| शिल्पा फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं| सुखी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है| इस फिल्म से लंबे समय के बाद शिल्पा ने थिएटर पर वापसी की है| सुखी का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ था तब से फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे| शिल्पा की फिल्म लोगों और क्रिटिक को पसंद आ सकती है लेकिन इस फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाना आसान नहीं होने वाला है| फिल्म को शाहरुख खान की जवान से तगड़ी टक्कर मिलने वाली है|

सुखी की कहानी एक हाउसवाइफ की है जो अपनी स्कूल रियूनियन में जाती है| फिल्म में अमित साध, कुशा कपिला और पवलीन गुजराल अहम किरदार निभाते नजर आए हैं| इस फिल्म को सोनल जोशी ने डायरेक्ट किया है|

https://www.instagram.com/p/CwRpYSXyS8j/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a7d74e9f-dd79-407d-88f4-f32d5185d6e0

पहले दिन करेगी कलेक्शन

किंग खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है| अब भी लोगों में जवान को लेकर क्रेज बरकरार है| जिसका असर शिल्पा शेट्टी की फिल्म की कमाई पर पड़ने वाला है| फिल्म को करोड़ में भी कलेक्शन करने में मुश्किल होने वाली है| रिपोर्ट के मुताबिक सुखी पहले दिन सिर्फ 50 लाख का बिजनेस कर सकती है| फिल्म को लेकर ग्रोथ वीकेंड पर और लोगों के रिव्यू से मिल सकती है|

द ग्रेट इंडियन फैमिली ने दी टक्कर

शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी को जवान के साथ विक्की कौशल की फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली से भी टक्कर मिलने वाली है| विक्की कौशल की फिल्म भी आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है| इस फैमिली ड्रामा फिल्म में विक्की कौशल के साथ मानुषी छिल्लर लीड रोल में नजर आई हैं| द ग्रेट इंडियन फैमिली का असर भी सुखी के बिजनेस पर पड़ेगा|

About Post Author