ऑल इंडिया कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के चुनाव अभियान के लिए 32 सदस्यों की कमेटी में जीतू पटवारी को किया शामिल, भाजपा ने साधा निशाना

KNEWSDESK – ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने विधायक जीतू पटवारी को कांग्रेस मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समिति का ‘को चेयनमैन’ नियुक्त किया है। आपको बता दें कि कांग्रेस सात जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। इसमें से जीतू पटवारी एक जन आक्रोश यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई हैं। केन्द्रीय मंत्री कांतीलाल की अध्यक्षता वाली 34 सदस्यों की कमेटी में जीतू पटवारी को शामिल किया गया हैं। भाजपा कांग्रेस पर निशाना साध रही है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि कमलनाथ जी के विरोध के बावजूद सुरेश पचौरी, अजय सिंह, अरुण यादव का पुनर्वास हो गया। उन्हें कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी में सदस्य के रूप में स्थान दे दिया गया है।

कांग्रेस ने बनाई 34 सदस्यों की टीम

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश चुनाव अभियान के लिए  34 सदस्यों की टीम बनाई है। ये टीम पार्टी के लिए प्रचार अभियान करेंगी। इस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया हैं। जीतू पटवारी को कमेटी का हिस्सा बनाया गया है। इन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा ने दी प्रतिक्रिया 

भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि कमलनाथ के विरोध के बावजूद सुरेश पचौरी, अजय सिंह, अरुण यादव का पुनर्वास हो गया, उन्हें कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में सदस्य के रूप में जगह मिली है। कमलनाथ की चक्की में लंबे समय से पिस रहे जीतू पटवारी भी अब अपना पुनर्वास कर चुके हैं। अब अगली बारी विवेक तन्खा व उमंग सिंगार की है। इन निर्णयों को देखकर लग रहा है कि कांग्रेस में कमलनाथ से भी बारीक चक्की रणदीप सुरजेवाला पीस रहे हैं।

About Post Author