Ganesh Chaturthi 2023: गणपति के आशीर्वाद से ठीक होगी आपकी आर्थिक समस्या, आजमाएं ये उपाय

KNEWS DESK- 19 सितंबर से गणेश उत्सव की धूम पूरे देश भर में शुरू हो चुकी है| सभी घरों में बप्पा की मूर्ति स्थापित कर दी गई है| पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था| ​इसी वजह से हर साल इस तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है| यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति ठीक करना चाहते हैं तो चलिए हम आपको कुछ उपाय बताते हैं| जिससे गणपति खुश होते हैं और आर्थिक संकट से बचाते हैं|

दूर्वा घास चढ़ाएं

बप्पा को दूर्वा बेहद पसंद है| गणपति की विशेष कृपा पाने के लिए बप्पा को दूर्वा घास जरुर चढ़ाना चाहिए| इस घास को गणेश जी के मस्तक पर लगाने से वे खुश होते हैं| इसके अलावा गणपति बप्पा को शमी का पत्ता चढ़ाने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और आप नौकरी में प्रमोशन के योग बनते हैं|

पीला पुष्प चढ़ाएं

गणेश जी की कृपा पाने के लिए 10 दिनों तक पीला पुष्प उन्हें अर्पित करें| इसके अलावा घी और शहद भी चढ़ाएं| ऐसा करने से जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा|

बप्पा का जलाभिषेक

गणेश पूजा के दौरान बप्पा को प्रसन्न करने के लिए गंगाजल से उनका अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है| इस दौरान ॐ गणेशाय नमः और ॐ गं गणपतये नमः का 108 बार जाप करने से गणपति बप्पा की कृपा हमेशा बनी रहेगी और घर में खुशियां ही खुशियां होंगी|

नियम अनुसार पाठ करें

भगवान गणेश की पूजा के कुछ जरूरी नियम भी हैं| यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो प्रातः काल में ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र या गणेश चालीसा का पाठ जरूर करें|  ऐसा करने से आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी|

About Post Author