रूसी महिला की हिंदी सोशल मीडिया पर हुई वायरल, वीडियो देख लोग हुए इम्प्रेस

KNEWS DESK- हाल ही में हिंदी दिवस मनाया गया है| इस अवसर पर दुनिया भर से कई वीडियो सामने आए हैं| वहीं एक रूसी महिला का वीडियो सामने आया है जिसमें वो शुद्ध हिंदी का अनुवाद कर रही है| महिला के इस तरह हिंदी समझने से उसने भारतीय लोगों का दिल जीता| अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

इस वीडियो को भारतीय रेलवे में अधिकारी जे. संजय कुमार ने पोस्ट किया है| वीडियो में देखा जा सकता है कि वो हिंदी में कुछ बोलते हैं जिसे वो महिला फ़ौरन अंग्रेजी में ट्रांसलेट करती है| इस वीडियो को शेयर कर समय कैप्शन में लिखा है कि इसे ट्रांसलेट करने की बात तो छोड़िये बहुत से लोग जो मैंने बोला उसे समझ भी नहीं पाएंगे| फिर संजय रूसी महिला की जमकर तारीफ़ करते हैं|

वीडियो पर सभी यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| एक यूजर ने लिखा- इतनी शुद्ध हिंदी न केवल सुनने में कर्ण प्रिय है बल्कि उपयोग करने में भी गर्वित अनुभूति देती है| आपको हिंदी कि शुद्ध शब्दावली हेतु भी साधुवाद और हमारे रशियन मित्र जी का भी बहुत-बहुत  अभिनन्दन| सच में उनकी समझ और हिंदी पर पकड़ अद्भुत और प्रेरक है| इसी तरह अन्य लोगों ने भी अपनी राय दी|

 

About Post Author