Punjab: भगवंत मान ने एक कार्यक्रम को किया संबोधित, ऑडिटोरियम में गूंजी तालियों की गड़गड़ाहट, लोगों ने किया पंजाब सीएम का अभिनंदन

KNEWS DESK- बीते शुक्रवार को पंजाब सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने 710 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपें| वहीं उन्होंने ये भी कहा कि पटवारी महज एक नौकरी नहीं होती, बल्कि वो गांवों की सरकार होती है|

भगवंत मान ने नवनियुक्त पटवारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कलम को दबाकर प्रयोग करो, भत्ते बढ़ते रहेंगे| कलम छोड़ो हड़ताल की तो मैं जिम्मेदारी नहीं लेता| उन्होंने कहा कि रेगुलर भर्ती की जाएगी| उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि एमएससी, बीटेक और अन्य डिग्री होल्डर के लिए 5 हजार रुपए भत्ता ना के बराबर होता है| उन्होंने ऐलान किया कि उनका भत्ता अब 5 हजार रूपए से बढ़ाकर 18 हजार रुपए प्रति माह किया जा रहा है| इस दौरान ऑडिटोरियम में मौजूद नवनियुक्त सभी पटवारियों ने खड़े होकर जोरदार तालियों से सीएम भगवंत मान का अभिनंदन किया|

सीएम मान ने आगे कहा कि सरकारों के पास खजाने की कोई कमी नहीं होती बस नियत की कमी होती है| हमारी नियत साफ है, आप हमारे परिवार के मेंबर बनने जा रहे हैं तो परिवार के नए लोगों को गिफ्ट देना तो बनता है| अब पटवारियों को ट्रेनिंग के दौरान 18 हजार रुपए मिलेगें| इसके बाद जो उनकी पे-स्केल उनके अनुसार सैलरी मिलेगी और अच्छा काम करेंगे तो आपकी सैलरी बढ़ती जाएगी| साथ ही सीएम मान ने नवनियुक्त पटवारियों को कहा कि आप सभी लोग जब भी फील्ड में उतरें ईमानदारी के साथ लोगों की समस्याओं का निवारण करें, क्योंकि आपके एक साइन से आम लोगों की उम्मीदें जुड़ी होंगी|