Volvo C40 Recharge इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च, जानिए किन कारों से होगा मुकाबला

KNEWS DESK – स्वीडन की ऑटोमोबाइल कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है| कार की बुकिंग आज से शुरू कर दी गयी है| वॉल्वो की इस कार का मुकाबला करने के लिए बाजार में कई कंपनियों की कारें पहले से मौजूद है|कंपनी ने कार की कीमत 61.25 लाख रुपए एक्स-शोरूम रखी गयी है| आपको कार के बारे में डिटेल में बताते हैं|

डिजाइन 

 XC40 और C40 लुक के मामले में सामान हैं| लेकिन C40 में स्लोपिंग छत इसे एक कूपे लुक देने का काम करती है| साथ ही इसके फ्रंट में थॉर हैमर वाली एलईडी डे टाइम रनिंग लैंप्स और ड्यूल टोन 19 इंच अलॉय व्हील मौजूद हैं| वहीं इसके पिछले हिस्से में स्लीक टेल लैंप के साथ ट्विन पोड रूफ स्पोइलर भी मौजूद हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक देने का काम करते हैं|और  इसकी हेडलाइट में पिक्सेल टेक्नोलॉजी भी दी गयी है|

केबिन फीचर्स 

इसमें  XC40 रिचार्ज से मिलता जुलता है| इसमें 90 इंच का पोर्ट्रेट स्टाइल टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है| साथ ही डैशबोर्ड पर वुडेन फिनिश के साथ सॉफ्ट टच मैटेरियल दिया गया है| साथ ही कंपनी ने कहा है कि, उन्होंने इसमें वीगन लैदर अपहोल्स्ट्री का यूज किया है| वहीं अन्य फीचर्स में 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,एप्पल कार प्ले/एंड्राइड ऑटो, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फ़ोन चार्जिंग,360 डिग्री कैमरा और एडीएएस टेक्नोलॉजी भी मौजूद है|

पावर ट्रेन और ड्राइविंग रेंज 

volvo C40 रिचार्ज में ड्यूल मोटर सेटअप यानि एक एक्सेल पर एक मोटर सेटअप मिलता है, जिसे 78 kWh बैटरी पैक से जोड़ा गया है| कंपनी की ओर से सिंगल चार्ज पर इसकी 530 किमी तक की रेंज का दावा किया जा रहा है| इसे 150kW के फ़ास्ट चार्जर से चार्ज करने पर केवल 27 मिनट्स में ही 0-100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है| वहीं इसमें मौजूद ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर 408 hp की अधिकतम पावर और 660 NM का पीक टॉर्क देने में सक्षम है| कंपनी दावा करती है कि ये कार 0-100 किमी/घंटा की स्पीड केवल 4.7 सेकंड में ही पा लेती है और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा की है|

मुकाबला 

volvo C40 रिचार्ज को भारत में ही असेंबल किया है और  इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला किआ ईवी6, हुंडई आयोनिक 5 और मर्सिडीज बेंज ईक्यूबी जैसी गाड़ियों से होगा |

 

 

About Post Author