हरक सिंह रावत की विजिलेन्स जांच को, कांग्रेस ने बताया राजनितिक द्वेष

उत्तराखंड : बीते दो दिन पूर्व विजिलेंस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी करी। जिसको लेकर कांग्रेस ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा विजिलेंस जांच करवाना, और हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी करवाना, यह राजनीतिक द्वेष की भावना से किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को उस समय जांच करवाने की याद क्यों नही आयी, जब हरक सिंह रावत उनकी सरकार में मंत्री थे। उस समय तो भाजपा ने उन्हें विभाग देकर बड़ा सम्मान दिया, और जब वह कांग्रेस में आए तब वह भ्रष्टाचारी हो गये। यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सरकार राजनीतिक बदले की भावना से कार्य कर रही है।

 

भाजपा प्रवक्ता बोली, राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाना गलत

विजिलेंस की कार्यवाई को लेकर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि यह एक सरकारी प्रकृया है। इसे सरकारी प्रकृया की तरह देखना चाहिए। विजिलेंस की जांच में अगर वे निर्दोष पाये जाते हैं, तो वह निर्दोष हैं, और अगर दोषी पाये जाते है, तो वह दोषी है। यह विजिलेंस जांच के बाद ही पता चलेगा। इसलिए इस तरह के आरोप लगाना गलत है।

 

 

About Post Author