लेक्सस ने अपनी नई एमपीवी एलएम की लॉन्च , जानिये विस्तार में

KNEWS DESK :- भारतीय बाजार में सभी वाहन कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ावा देने के लिए नये नये वाहनों को बेहतर फीचर्स के साथ पेश करती रहती हैं|अभी टोयोटा ने अपनी भारत में नई एमपीवी एलएम को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इस एमपीवी को लग्जरी सेगमेंट में लाया गया है। और अब भारतीय बाजार में बिक्री के लिए लेक्सस भी अपनी एलएम को पेश करने के साथ ही कंपनी ने इसके लिए बुकिंग को भी शुरु कर दिया है।जानिये क्या हैं खासियत |

नई लग्जरी एमपीवी एलएम की पेश 

लेक्सस ने भारत में अपनी नई लग्जरी एमपीवी एलएम को पेश कर दिया है।इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। लग्जरी एमपीवी के फीचर्स के बारे में बताये तो इसमें 48 इंच चौड़ी डिस्प्ले, पावर लॉन्ग स्लाइड रेल, मल्टी पोजिशन टिप-अप सीट दी गई है। इसके अलावा यह 4 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशेन में अवेलेबल होगी।

फीचर्स 

कंपनी ने इस अल्ट्रा लग्जरी एमपीवीको कुछ ऐसे फीचर्स के साथ पेश किया है| जिनको दुनिया में पहली बार किसी एमपीवी में दिया गया है। इनमें 48 इंच चौड़ी डिस्प्ले, रियर टार्गेट एसी के साथ एडजस्टमेंट फंक्शन, पावर लॉन्ग स्लाइड रेल, मल्टी पोजिशन टिप-अप सीट, फ्रीक्वेंसी सेंसिटिव पिस्टन वॉल्व जैसे फीचर्स हैं। वहीं इसमें अन्य फीचर्स के तौर पर डोर इजी क्लोजर, रिमूवेबल रियर मल्टी ऑपरेशनल पेनल, व्हीकल ब्रेकिंग पोस्टर कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसमें चार और सात सीट का ऑप्शन भी कंपनी ने दिया गया है।

इंजन 

कंपनी ने अभी इंजन की कोई जानकारी साझा नहीं की हैं|लेकिन खबरों के मुताबिक इस एमपीवी में 2.5 लीटर चार सिलेंडर ड्यूल वीवीटी-आई इंजन दिया जा सकता है। जिसके साथ हाईब्रिड तकनीक को भी दिया जा सकता है। इंजन से एमपीवी को 142 किलोवाट की पावर और 242 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जबकि इसमें लगी बैटरी से 134 किलोवाट की पावर और 270 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

लॉन्च 

कंपनी ने अभी इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग शुरु कर दी है। उम्मीद है कि कंपनी इसे फेस्टिव सीजन के दौरान पेश कर सकती हैं| लॉन्च के समय इसकी संभावित कीमत एक से 1.50 करोड़ रुपये के बीच हो सकती हैं|

 

About Post Author