अरुण गोविल से पूछा गया सवाल, पर्दे पर फिर निभाएंगे ‘भगवान राम’ का किरदार, एक्टर ने दिया जबाव

KNEWS DESK- रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल जो अपनी एक्टिंग के चलते सच में लोगों के दिलों में राम बनकर बस गए हैं| लोग रियल में उन्हें राम की तरह ही पूजते हैं| हालही में हुए एक इंटरव्यू में एक्टर से पूछा गया कि वो फिर से राम की भूमिका निभाना चाहेंगे या नहीं?

इंटरव्यू के दौरान अरुण गोविल से पूछा गया था कि क्या वे फिर से स्क्रीन पर भगवान राम की भूमिका निभाना चाहते हैं| अरुण गोविल ने जबाव देते हुए कहा कि नहीं क्योंकि जो किया गया है, उसे दोहराया नहीं जा सकता| इसे मैं दोहरा नहीं सकता। नहीं, क्षमा करें| उन्होंने कहा कि यह हर धर्म में एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है| मुझे यकीन है कि फिल्म मेकर और मीडिया को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे उन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे जो अपने भगवान में विश्वास करते हैं| भगवान का आकार और स्वरूप भिन्न हो सकता है हम भगवान राम या भगवान कृष्ण को मानते हैं या हम भगवान शिव को मानते हैं लेकिन वे सभी भगवान हैं|

एक्टर ने आगे कहा कि इसलिए, किसी को भी इतनी आजादी नहीं लेनी चाहिए कि हमारी भावनाएं आहत हो जाएं| बनाने के लिए और भी बहुत सी चीजें हैं, वह करो ना| यह ही क्यों ? अगर आप इसे बना रहे हैं, तो ऐसा करें, यह ठीक है लेकिन एक दायरे में रहकर, मर्यादा के साथ आप फिल्म बनाएं| किसी की भी फीलिंग्स हर्ट नहीं होनी चाहिए| यह एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है|

आपको बता दें कि अरुण गोविल अमित राय द्वारा निर्देशित की गई अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 में नजर आने वाले हैं|

About Post Author