महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने स्वतंत्रदेव का पुतला फूंका

उत्तराखंड : महिलाओं पर अपमानित टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेसियों ने उप्र भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका। बीते दिन कांग्रेसियों ने उप्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव का सहस्त्रधारा रोड पर पुतला फूंका। साथ ही भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी करी। कहा कि भाजपा का चरित्र ही ऐसा है कि उनके मंत्री आये दिन महिलाओं का बड़ी बेशर्मी के साथ अपमान करते रहते हैं ।

­महिलाओं को लेकर करी अमर्यादित टिप्पणी 

उप्र के कैबिनेट मंत्री व पूर्व भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव के बयान के चलते वे कांग्रेसियों के निशाने पर आ गये हैं। उन्होने महिलाओं को लेकर अपमानित टिप्पणी करी, जिसे लेकर कांग्रेसियों ने राजधानी देहरादून में सहस्त्रधारा रोड पर उप्र कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका। इसके साथ ही उनपर सख्त कार्रवाई की भी मांग करी। कहा कि कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि त्यागी, सैनी, कश्यप समाज की महिलाओं को पहले ऐसे ही उठा लिया जाता था। कांग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने कैबिनेट मंत्री के इस बयान को निदंनीय बताया और कहा कि भाजपा के मंत्री ने महिलाओं अपनी इस टिप्पणी से महिलाओं का अपमान किया है। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी कहा कि भाजपा मंत्री की इस टिप्पणी से महिलाओं का घोर अपमान हुआ है। ।

About Post Author