हरियाणा के मेवात में भगवा यात्रा के दौरान जमकर हुआ बवाल, दो गुटों के बीच हुई पत्थरबाजी, कई लोग घायल

KNEWS DESK- आज यानी 31 जुलाई को हरियाणा के मेवात में दो गुटों में जमकर बवाल देखने को मिला है| भगवा यात्रा के दौरान हुआ ये बवाल पत्थरबाजी में तब्दील हो गया| दोनों गुटों के बीच हुई हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं|

हरियाणा के मेवात में भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में पथराव का मामला सामने आया है| दरअसल,  भगवा यात्रा निकाली जा रही थी इसी दौरान अचानक से पत्थरबाजी होने लगी, जिसके चलते काफी लोग घायल हुए हैं| पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा लेकिन उसके बाद भी पथराव हुआ है| दोनों गुटों की तरफ से यहां सैकड़ों लोग एकत्रित हुए| मौके पर पुलिस की दो गाड़ियां भी मौजूद रहीं| बजरंग दल के कार्यकर्त्ता भी वहां मौजूद रहें|

आपको बता दें कि कई फायरिंग की भी आवाज सुनी गई है|अब यहां पर अत्यधिक संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है| हालांकि,  यह पता नहीं चल पाया कि ये विवाद कहां से शुरू हुआ|  पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी है| इसके पहले भी यहां गौ तस्करी से हिंसा के कई मामले सामने आ चुके हैं|

About Post Author