विपक्ष के गठबंधन का नाम INDIA रखे जाने पर दिल्ली में 26 पार्टियों के खिलाफ मामला दर्ज

KNEWS DESK… देश की राजधानी दिल्ली के बाराखंबा पुलिस स्टेशन में 26 विपक्षी पार्टियों के खिलाफ बीती 19 जुलाई को मामला किया गया है। यह मामला डाॅ. अवनीश मिश्रा ने दर्ज करवाया है।

दरअसल आपको बता दें कि डाॅ. अवनीश मिश्रा ने 26 राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ दिल्ली के बाराखंबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया गया है कि विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम रखने में INDIA शब्द का प्रयोग किया गया है , यह आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रभाव और छवि बनाने के लिए किया गया है। जो अनुचित है। अवनीश मिश्रा ने सभी विपक्षी दलों पर कार्रवाई की मांग की है।

गौरबतल हो कि आगामी 2024  लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए 17 और 18 जुलाई को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस समेत लगभग 26 पार्टयों ने बैठक की थी। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने जानकारी दी थी कि अगली बैठक मुम्बई में होगी। बैठक में विपक्षी पार्टियों ने गठबंधन का नाम INDIA रखा है।

बेंगलुरु की बैठक में मौजूद थीं सोनिया गांधी

जानकारी के लिए बता दें कि बेंगलुरु की बैठक में सोनिया गांधी मौजूद थीं। वे UPA की चेयरपर्सन हैं। जिसमें देश के कई दल शामिल हैं। INDIA, UPA का नया वर्जन है। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभी 26 पार्टियों के साथ मिलकर हमने इस गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (NIDIA) नाम दिया है। हम अगली मीटिंग मुंबई में करेंगे। वहां हम समन्वयकों के नाम पर चर्चा करेंगे और उनके नाम का ऐलान करेंगे। जल्द ही मुंबई बैठक के लिए तारीख की घोषणा की जाएगी।

गठबंधन का INDIA नाम का प्रस्ताव राहुल ने रखा था

जानकारी मिल रही है कि विपक्ष के गठबंधन का नया नाम INDIA राहुल गांधी के प्रस्ताव पर रखा था। राहुल गांधी ने कहा था कि इस गठबंधन का नाम रखा जाए, जिस पर सभी 26 दलों ने सहमति जताई थी।

About Post Author