KNEWS DESK- चॉकलेट सभी के लिए बहुत ही खास होती है| अब 7 जुलाई यानी आज विश्व चॉकलेट दिवस है तो आज के दिन यह और भी ज्यादा खास मानी जा रही है| चॉकलेट का स्वाद बहुत ही दिलचस्प होता है| खासतौर पर लड़कियों के लिए ये बहुत पसंदीदा होती है| यदि कोई लड़कियों को चॉकलेट गिफ्ट करे तो उनका तो पूरा दिन काफी खास बन जाता है| आज विश्व चॉकलेट दिवस के अवसर पर हम आपको बताएंगे चॉकलेट के बारे में कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा|
चॉकलेट खाने के फायदे
तनाव हो या डिप्रेशन– यदि आप किसी प्रकार के स्ट्रेस में हैं, तो चॉकलेट आपका वह साथी है, जो बिन कुछ कहे और सुने ही आपका तनाव कम कर सकता है| आप तनाव या डिप्रेशन में हों तो चॉकलेट खाना न भूलें| इससे आपको रिलेक्स महसूस होगा|
त्वचा पर लाए निखार-चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है, जो त्वचा पर दिखने वाली झुर्रियों को कम करती है| इससे आपकी त्वचा हमेशा जवां नजर आती है| यही कारण है कि आजकल चॉकलेट बाथ, फेशियल, पैक और वैक्स का इस्तेमाल भी होने लगा है|
ब्लड प्रेशर कम होने पर – जिन लोगों को लो- ब्लडप्रेशर की समस्या है, उनके लिए चॉकलेट काफी मददगार है| ब्लडप्रेशर कम होने की स्थिति में चॉकलेट खाने से तुरंत राहत मिलेगी| इसीलिए हमेशा अपने पास चॉकलेट जरूर रखें| कभी भी जरुरत पड़ सकती है|
कोलेस्ट्रॉल- अगर रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है| खासतौर पर खराब कोलेस्ट्रॉल, जिसका नकारात्मक असर सबसे पहले दिल पर पड़ता है| डार्क चॉकलेट खून से खराब कोलेस्ट्रॉल को खत्म करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है|