पंजाब में लोकसभा चुनाव में आप का जलवा, अभी हुए लोकसभा चुनाव तो जानिए कितने मिलेंगे वोट?

KNEWS DESK… आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के अब एक वर्ष से कम समय बचा है जिसके चलते देश की सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। लोकसभा चुनाव में अपने तरफ माहौल तैयार करने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। भाजपा जहां एक तरफ सत्ता में फिर से वापसी करने का दावा कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार को शिकस्त देने के लिए तैयारियां कर रही हैं। अगर पंजाब की बात की जाए तो राजनीतिक माहौल आप के पक्ष में नजर आ रहा है। पंजाब में आप सरकार का दबदबा बरकरार है।

दरअसल आपको बता दें कि पंजाब में मौजूदा समय में आप पार्टी का दबदबा बरकरार है। आप ने विधानसभा चुनाव में ऐसी पार्टियों को चारो खाने चित किए थे। अब बारी है लोकसभा चुनाव की चो इसमें सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आप अपना दबदबा लोकसभा चुनाव में बरकरार रख पाएगी या फिर भाजपा यहां पर एक बार फिर से मौका मारने में कामयाब हो पाएगी।

जानिए क्या कहते हैं आंकड़े…

विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी आप पार्टी का अच्छा प्रदर्शन रह सकता है। आम आदमी पार्टी अन्य पार्टियों पर भारी दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री मान एक के बाद एक लगातार कई घोषणाएं कर चुके हैं। जिससे उनका प्रदेश में जनाधार बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों में जहां आप 32.10% नम्बर एक पर, तो वहीं भाजपा 15.30% से दूसरे नम्बर पर व कांग्रेस   26.80% से तीसरे नम्बर पर दिख रही है।

About Post Author