सावन के सोमवार ही नहीं बल्कि ये 10 दिन और भी ज्यादा है खास

KNEWS DESK-  इस साल 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है| इस शुभ महीने में शिव जी की पूजा-अर्चना की जाती है| इन दिनों में सोमवार सबसे खास दिन होता है| सभी लोग इस दिन उपवास रखकर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं| जिससे महादेव अत्यंत प्रसन्न होते हैं| शास्त्रों के मुतबिक, सावन में सोमवार के अलावा भी कुछ आवश्यक तिथियां है जिसमें शिवलिंग की पूजा करने से भोलेनाथ अत्यधिक प्रसन्न होकर भक्त के सारे दुःख हर लेते हैं| चलिए बताते हैं  साल 2023 में सावन में शिव पूजा की महत्वपूर्ण तिथियां…

सावन 2023 प्रमुख तिथियां

शिव पूजा के लिए प्रमुख तिथियां दिनांक
मौना पंचमी 7 जुलाई 2023
शुक्र प्रदोष व्रत 14 जुलाई 2023 शुक्रवार
सावन शिवरात्रि 15 जुलाई 2023 शनिवार
सावन अमावस्या 17 जुलाई 2023 सोमवार
रवि प्रदोष व्रत 30 जुलाई 2023 रविवार
रवि प्रदोष व्रत (अधिकमास) 13 अगस्त 2023 रविवार
मासिक शिवरात्रि (अधिकमास) 14 अगस्त 2023 सोमवार
नाग पंचमी 21 अगस्त 2023 सोमवार
सोम प्रदोष व्रत 28 अगस्त 2023 सोमवार
सावन पूर्णिमा 31 अगस्त 2023

शिवपुराण के अनुसार, सावन में ही समुद्र मंथन हुआ था, जिसमें शिव जी ने विष पीकर सभी सृष्टि को बचाया था लेकिन इस हलाहल विष के कारण वह असहज हो गए| उनके गले में न सहने वाला दर्द उठा|उस विष के प्रभाव को कम करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने उन्हें जल चढ़ाया| इसी कारण सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक करना अनिवार्य है| सावन में आवश्यक तिथियों पर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाए तो व्यक्ति के सारे दुख, संकट, विपदा दूर होंगे|

सावन 2023 शिव को जल चढ़ाने के नियम

जल चढ़ाने का पात्र – शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए तांबे, कांसे या चांदी के पात्र सबसे अच्छे माने जाते हैं| वहीं दूध चढ़ाने के लिए पीतल या चांदी के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए|

सही दिशा – शिवलिंग पर जल उत्तर दिशा की ओर मुख करके चढ़ाना चाहिए| इस दिशा में मुख करके जलाभिषेक करने पर माता पार्वती और शिव जी दोनों का आशीर्वाद मिलता है|

कैसे चढ़ाएं जल – महादेव को जल अर्पित करते समय जल की एक पतली धारा बनाकर मंत्र जाप करते हुए जल चढ़ाएं| शिवलिंग पर कभी खड़े होकर जल नहीं चढ़ाना चाहिए, इसे भोलेथान स्वीकार नहीं करते हैं| बैठकर और शांत मन से जलाभिषेक करें|

इस चीज का न करें उपयोग – भोलेनाथ की पूजा में जल चढ़ाने के लिए शंख का इस्तेमाल न करें| शिवजी ने शंखचूड़ नाम के दैत्य का वध किया था| जानकारी के अनुसार, शंख उसी दैत्य की हड्डियों से बने होते हैं| इसलिए शिवलिंग पर शंख का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए|

सावन 2023 राशि अनुसार जलाभिषेक

मेष राशि – गंगाजल से शिव का जलाभिषेक करने परे  समसर कार्य सिद्ध होंगे|

वृषभ राशि – धन प्राप्ति के लिए जल में अक्षत मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें|

मिथुन राशि – गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करने पर सौभाग्य में बढ़ावा होगा|

कर्क राशि – शक्कर मिश्रित दूध से अभिषेक करने पर संतान सुख प्राप्त होगा|

सिंह राशि – जल में गुलाब का फूल डालकर अभिषेक करने से आरोग्य का वरदान मिलेगा|

कन्या राशि – शत्रु बाधा से मुक्ति के लिए शिव पर गन्ने का रस चढ़ाएं|

तुला राशि – पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक करें, इससे आर्थिक तंगी दूर होती है|

वृश्चिक राशि – ग्रहों के अशुभ प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए घी से शिव जी का अभिषेक करें|

धनु राशि – शादी-शुदा जीवन में सुख-शांति के लिए शहद से महादेव का अभिषेक करना चाहिए|

मकर राशि – व्यापार या नौकरी में परेशानी आ रही है तो गंगाजल या इत्र शिव जी को चढ़ाएं|

कुंभ राशि – जन्म-मरण के चक्र से छुटकारा पाने के लिए गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करना उत्तम माना गया है|

मीन राशि – दूध में भांग और गन्ने का रस मिलाकर शिव का अभिषेक करें, इससे आय प्राप्ति का नया मौका मिलेगा|

About Post Author