गर्मी में चीन का भी बुरा हाल…लोग फ्रिज में बैठकर चलते दिखे मोबाइल

चीन : इस चिलचिलाती गर्मी ने इन दिनों हाल बेहाल कर दिया है|गर्मी इतनी हो रही है कि पंखा, कूलर से तो कुछ फर्क ही नहीं पड़ रहा है|गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग ठंडी जगह पर बैठना पसंद करते हैं| गर्मी का लेवल दिखाने के लिए हाल ही में चीन से एक वीडियो सामने आया है|जिसमें एक लड़का गर्मी के कारण फ्रिज के अन्दर बैठ कर फोन चला रहा है|

चीनी सोशल मीडिया वीबो पर इस वीडियो को पोस्ट  किया गया है|इस वीडियो में एक लड़के को फ्रिज के अंदर बंद होकर मोबाइल चलाते हुए देखा गया है| आपको बता दें कि चीन में इन दिनों बहुत गर्मी पड़ रही है लोगों का हाल बेहाल हो गया है| अब ऐसी भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए वो लोग कुछ भी कर रहे हैं| वायरल वीडियो में एक लड़का बड़े ही आराम से फ्रिज के अंदर बैठकर मोबाइल चलाता दिख रहा है|वहीं बैठे उसके दोस्त ने इसका वीडियो बनाकर चीनी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है| यह वीडियो काफी वायरल हो गया है|

वीबो पर 11 सेकंड के वीडियो को शेयर किया गया है| यह इंडिया में नहीं चलता है, ये सिर्फ चीन द्वारा ही यूज किया जाता है|लेकिन  इस वीडियो के स्क्रीनशॉट ने दुनिया के कई लोगों को हंसाया है| जिस फ्रिज में लड़का बैठकर ठंडक का आनंद ले रहा है| उसमें कोल्ड्रिंक की कई बोतल भी दिख रहीं हैं|लड़का पिंक कलर के स्टूल पर बैठकर वो मजे से फोन चलाता हुआ नजर आ रहा है|

About Post Author