महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास को लेकर बातें की साफ़ बोले, “अभी संन्यास पर फैसला लेने में बहुत समय बाकि है”

sports desk, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में पहली बार अपने रिटायरमेंट की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। धोनी ने अपने फैंस को राहत देते हुए कहा है कि “अभी इस बारे में फैसला लेने में बहुत समय है, अभी हमारे काफी मैच बचे हैं और अगर अभी मैं कुछ कहता हूं तो कोच दबाव में आ जाएंगे और मैं कोचों पर कोई दबाव नहीं डालना चाहता।”

2-3 साल संन्यास नहीं लेने वाले धोनी

आपको बता दें कि यह बातें खुद धोनी ने सीएसके के एक इवेंट के दौरान कही हैं। इस इवेंट के दौरान धोनी से उनकी रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया था। जवाब में धोनी ने कहा दिया कि “अभी संन्यास पर फैसला लेने में बहुत समय बाकि है।” धोनी की बातों से यह लग रहा है कि “धोनी इस सीजन तो क्या अगले 2-3 सीजन संन्यास नहीं लेने वाले और यह उनके फैंस के लिए राहत भरी खबर है।”

इस सीजन तगड़ी लय में दिखे माही

41 साल के महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 में भी शानदार लय में दिख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सीएसके के कप्तान के रूप में 200वां मैच खेला था। इसके अलावा धोनी बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए आखिरी मैच में धोनी ने 17 गेंदों के अंदर 32 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी में धोनी ने 1 चौका और 3 छक्के लगाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 188.24 का था।

धोनी की रिटायरमेंट की खबरों पर उनकी टीम के ऑलराउंडर मोईन अली ने भी रिएक्शन दिया है। मोईन अली ने कहा है कि 41 साल की उम्र में भी धोनी बहुत अच्छा कर रहे हैं, मुझे लगता है कि धोनी अगला सीजन भी आराम से खेल सकते हैं, उनकी उम्र उनके प्रदर्शन में कहीं भी आड़े नहीं आ रही है, नहीं तो इस उम्र में क्रिकेटर ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पाते।