15 हजार रुपये के अंदर घर को बनाएं सिनेमा हॉल, मूवी नाइट से आउटडोर पार्टी तक के लिए ये 4 साउंडबार

बजट में शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं तो 15 हजार रुपये से कम कीमत में कई दमदार साउंडबार मौजूद हैं। Samsung, Blaupunkt, JBL और boAt के ये मॉडल बेहतर साउंड, दमदार बेस और अलग-अलग कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आते हैं। कुछ मॉडल मूवी और गेमिंग के लिए बेहतर हैं, तो कुछ आउटडोर पार्टी के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

KNEWS DESK- अगर टीवी की आवाज आपको फीकी लगती है और घर पर मूवी देखने का एक्सपीरियंस बेहतर करना चाहते हैं, तो साउंडबार एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बजट रेंज में मिलने वाले कई साउंडबार अब दमदार आउटपुट, वायरलेस सबवूफर, सराउंड साउंड और अलग-अलग साउंड मोड जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। आइए जानते हैं 15 हजार रुपये के अंदर आने वाले चार साउंडबार के बारे में।

Blaupunkt Atomik Knightz 25K

आउटडोर पार्टी और घर दोनों के लिए Blaupunkt Atomik Knightz 25K एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 120W का साउंड आउटपुट दिया गया है। इसमें 4 इंच का वूफर और दो 3 इंच के फुल-रेंज स्पीकर मिलते हैं। इस साउंडबार के साथ वायरलेस Karaoke माइक्रोफोन भी मिलता है, जिससे पार्टी में गाने का मजा लिया जा सकता है। इसमें 8800mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकता है। पार्टी के माहौल के लिए इसमें Aura Lights के 9 मोड दिए गए हैं। इसके अलावा IPX6 रेटिंग भी मिलती है, जो पानी की छींटों से सुरक्षा देती है। इसकी कीमत 14,990 रुपये है।

Samsung HW-C45E/XL Soundbar

Samsung का HW-C45E/XL 2.1 चैनल सेटअप के साथ आता है। इसके साथ वायरलेस सबवूफर मिलता है, जिससे बिना ज्यादा तारों के दमदार बेस का अनुभव मिलता है। इसमें 300W का साउंड आउटपुट दिया गया है। मूवी, म्यूजिक और गेमिंग के लिए इसमें अलग-अलग साउंड मोड दिए गए हैं। इसमें Bass Boost, Game Mode और Sound Expansion जैसे विकल्प मिलते हैं। कम आवाज में रात के समय टीवी देखने के लिए Night Mode भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Optical और USB के विकल्प मिलते हैं। इसकी कीमत 12,990 रुपये बताई गई है।

JBL Cinema SB270 Soundbar

JBL Cinema SB270 2.1 चैनल साउंडबार है, जो 220W के कुल आउटपुट के साथ आता है। इसके साथ वायरलेस सबवूफर मिलता है, जो म्यूजिक की बीट और फिल्मों के एक्शन सीन्स में दमदार बेस देने में मदद करता है। इसमें Dolby Digital ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। घर पर फिल्में देखने के लिए यह बजट में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत 9,999 रुपये बताई गई है।

boAt Aavante Prime 5.1 Soundbar

boAt Aavante Prime 5.1 उन लोगों के लिए विकल्प हो सकता है जो कम बजट में सराउंड साउंड जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसमें सिनेमेटिक साउंड और 3D साउंडस्केप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस साउंडबार के साथ वायर्ड सबवूफर और दो रियर सैटेलाइट स्पीकर मिलते हैं, जो कमरे में इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस देने में मदद करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth के साथ HDMI, USB और Aux जैसे विकल्प दिए गए हैं। इसकी कीमत 11,999 रुपये बताई गई है।

15 हजार रुपये से कम के इन चारों साउंडबार में अलग-अलग जरूरत के हिसाब से फीचर्स दिए गए हैं। अगर आपका फोकस आउटडोर पार्टी पर है तो Blaupunkt Atomik Knightz 25K, जबकि होम थिएटर जैसे अनुभव के लिए Samsung, JBL और boAt के विकल्प देखे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *