Knews Desk– कानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नवीन मार्केट में मंगलवार को जाह्नवी पान शॉप में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकान से आग की लपटें उठती देख मार्केट में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
आग की लपटें दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत नवीन मार्केट पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। पुलिस कर्मियों की तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आग को आगे फैलने से रोका गया। हालांकि, आग लगने से दुकान में कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद नवीन मार्केट में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।