बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा ने खास अंदाज में उन्हें बधाई दी। बिल्डिंग पर शाहरुख की तस्वीर के साथ ‘हैप्पी बर्थडे’ और ‘वी लव यू’ का संदेश नजर आया। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
KNEWS DESK- बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में उनके करोड़ों प्रशंसक हैं। उनकी फिल्मों, अभिनय और रोमांटिक अंदाज ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई है। यही वजह है कि उनके जन्मदिन पर देश ही नहीं, विदेशों में भी जश्न का माहौल देखने को मिलता है। इस बार भी दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा ने खास अंदाज में बॉलीवुड के बादशाह को जन्मदिन की बधाई दी।
हर साल शाहरुख खान के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा को उनकी तस्वीर और खास संदेशों से रोशन किया जाता है। इस बार भी इमारत पर अभिनेता की तस्वीर दिखाई गई। पूरी बिल्डिंग पीली रोशनी से जगमगा उठी और उस पर ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख’ का संदेश नजर आया। इसके बाद ‘हैप्पी बर्थडे पठान’ लिखा दिखाई दिया। आखिर में शाहरुख खान की तस्वीर के साथ ‘वी लव यू’ का संदेश प्रदर्शित किया गया।
https://www.instagram.com/reels/DfNKIB1x9iL/
बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान को इस खास अंदाज में बधाई दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशंसक इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। शाहरुख खान के प्रति दुनियाभर में मौजूद प्रशंसकों का प्यार एक बार फिर इस खास मौके पर देखने को मिला। अभिनेता को उनके प्रशंसक प्यार से बादशाह, किंग खान और रोमांस का किंग भी कहते हैं।
जन्मदिन पर शाहरुख खान ने भी अपने प्रशंसकों को खास तोहफा दिया। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ के पहले गाने ‘तू मिल जाए’ को साझा किया। इस गाने को एड शीरन और अरिजीत सिंह ने मिलकर गाया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया और प्रशंसकों के बीच इसे लेकर उत्साह देखने को मिला।
शाहरुख खान का जन्मदिन हर साल उनके प्रशंसकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। बुर्ज खलीफा पर उनकी तस्वीर और ‘वी लव यू’ का संदेश इस बात की झलक देता है कि किंग खान का स्टारडम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कितना लोकप्रिय है।