प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

KNEWS DESK – ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है और इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि ‘सालार पार्ट 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और यह अब तक की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

होम्बले फिल्म्स की प्रभास स्टारर ‘सालारः पार्ट 1 – सीजफायर’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसने देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन सिनेमा में नया मुकाम हासिल किया। प्रशांत नील द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और बॉक्स ऑफिस पर कमाई का शानदार आंकड़ा अपने नाम करते हुए खानसार की डिस्टोपियन दुनिया में सेट अनोखी कहानी से दर्शकों का दिल भी जीता। अपने बड़े पैमाने के साथ होम्बेल फिल्म्स ने फिल्म के सीक्वल सालारः भाग 2 शौर्यंगा पर्व के लिए उम्मीदें ऊंची रखी है और इस तरह से यह सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

जैसे कि प्रभास ने कल अपना जन्मदिन का जश्न मनाया, ऐसे में इस खास दिन को और खास बनाते हुए डायरेक्टर प्रशांत नील ने सुपरस्टार से उनके बर्थडे ईव पर मिलकर फैंस को एक शानदार तोहफा दिया। शेयर किए गए बेहद प्यारे वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसमें एक्टर संग डायरेक्टर की जोड़ी को मजेदार बातचीत की शुरुआत करने से पहले एक दूसरे को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में प्रभास मजेदार तरीके से डायरेक्टर से अपने बर्थडे गिफ्ट के बारे में पूछते हैं, जिसके जवाब में प्रशांत नील मुस्कुराते हुए कहते हैं कि सीक्वल खुद में ही एक गिफ्ट है। इससे यह पक्का हो गया है कि सालार 2 की शूटिंग अब ऑफिशियल तौर से अगले साल जून के महीने में शुरू होगी। इस जोड़ी को एक साथ फुल ऑन एनर्जी में देखना फैंस के लिए बेहद खास है, और इससे यह भी साबित होता है कि क्यों यह इंडियन सिनेमा का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला कोलैबोरेशन है।

https://www.instagram.com/reel/De1fd3mxEis/?

सीक्वल के इर्दगिर्द बन रहे मोमेंटम के बीच डायरेक्टर प्रशांत नील ने हाल ही में होम्बले फिल्म्स के प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने सालार 2 के प्री प्रोडक्शन के रोड मैप पर चर्चा की। ऐसे में फिल्म के मेकर्स द्वारा ‘सालार’ के अगले पार्ट के पैमाने से लेकर एक्शन और उसकी दुनिया को पहले से भी भव्य बनाने के लिए बड़े लेवल पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस तरह से प्री-प्रोडक्शन का यह खास पड़ाव दिखाता है कि होम्बले फिल्म्स दर्शकों को सिनेमाघरों में एक शानदार और ग्रैंड एक्सपीरियंस देने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है।

KGF से लेकर कांतारा तक होम्बले फिल्म्स ने कई शानदार पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ‘सालार’ फ्रेंचाइजी भी इन्हीं बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जिसे न सिर्फ देश भर में मौजूद दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है बल्कि इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। अब जब सभी बेसब्री से सिक्वल को देखने का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में सामने आया यह लेटेस्ट अपडेट दर्शकों के बीच उत्साह को बढ़ाते हुए और ज्यादा अपडेट्स के लिए फैंस को बेकरार कर रहा है।

इसके अलावा, जबरदस्त बजट में बनी ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनकर सामने आई। इतना ही नहीं, यह अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए-रेटेड तेलुगु फिल्म और साथ ही साथ दुनियाभर में रिलीज हुई भारतीय फिल्मों में 19वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। सिल्वर स्क्रीन के अलावा फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त कामयाबी मिली। यह एक साल से ज्यादा समय तक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करती रही और इसे बड़ी संख्या में दर्शकों ने देखा। बताया जाता है कि होम मीडिया पर ब्लॉकबस्टर के तौर पर यह 300 दिनों से ज्यादा समय तक ट्रेंड करती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *