नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके फैंस उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर उत्सुक हैं। अभिनेता की दो फिल्में ‘शक्ति शालिनी’ और ‘ईठा’ रिलीज के लिए तैयार हैं। इनमें एक की रिलीज डेट टल चुकी है, जबकि दूसरी फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Knews Desk – दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अपनी दमदार अदाकारी और खास संवाद अदायगी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले नाना पाटेकर का अचानक जाना हर किसी के लिए बड़ा झटका है। अभिनेता आखिरी बार शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आए थे। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
नाना पाटेकर के पास कई और प्रोजेक्ट्स भी थे। उनकी दो फिल्में ऐसी हैं, जो इस साल रिलीज होने वाली हैं। इनमें ‘शक्ति शालिनी’ और श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ शामिल हैं। नाना के निधन के बाद ये दोनों फिल्में उनके फैंस के लिए और भी खास हो गई हैं।
‘शक्ति शालिनी’ की रिलीज डेट टली
नाना पाटेकर की आने वाली फिल्मों में ‘शक्ति शालिनी’ शामिल है। यह एक मैट्रिक और हॉरर-कॉमेडी फिल्म बताई गई है। फिल्म में नाना पाटेकर के साथ ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा लीड रोल में हैं। इसके अलावा विनीत कुमार सिंह, विशाल जेठवा और सीमा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म की रिलीज पहले 24 दिसंबर को तय की गई थी। इसी समय शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में मेकर्स ने क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अब ‘शक्ति शालिनी’ जनवरी 2027 में रिलीज हो सकती है। हालांकि, फिल्म की नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ में भी दिखेंगे नाना
नाना पाटेकर श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ में भी नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
‘ईठा’ मशहूर महाराष्ट्रीयन तमाशा और लावणी लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित बायोपिक है। श्रद्धा कपूर फिल्म में ‘तमाशा क्वीन’ विठाबाई का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म में नाना पाटेकर और श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
पहले ‘ईठा’ को 28 अगस्त को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी ये दोनों फिल्में उनके प्रशंसकों के लिए खास बन गई हैं। बड़े पर्दे पर नाना की मौजूदगी एक बार फिर दर्शकों को उनके शानदार अभिनय और यादगार किरदारों की याद दिलाएगी।