बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी और खाने को लेकर उदिति सिंह और गुल्लू उर्फ कुशाल तंवर के बीच जमकर बहस हुई। इसी दौरान गुल्लू ने उदिति के एक्स का जिक्र कर दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस भावुक होकर रोने लगीं।
Knews Desk – सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन रिश्तों और समीकरणों का रंग बदलता नजर आ रहा है। कभी करीबी दोस्त रहे कंटेस्टेंट अब एक-दूसरे के खिलाफ खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस बीच घर की मौजूदा कैप्टन उदिति सिंह और गुल्लू उर्फ कुशाल तंवर के बीच खाने और किचन की जिम्मेदारियों को लेकर जमकर बहस देखने को मिली।
7 अक्टूबर के एपिसोड में विवाद उस वक्त और बढ़ गया, जब बहस के दौरान गुल्लू ने उदिति के एक्स का जिक्र कर दिया। इस बात से उदिति काफी आहत हुईं और बाद में वॉशरूम में जाकर फूट-फूटकर रोने लगीं।
खाने को लेकर शुरू हुई बहस
विवाद की शुरुआत तब हुई, जब उदिति अमन के साथ बैठकर गुल्लू को चोर कहती हैं। दरअसल, उनका आरोप था कि गुल्लू ने किचन से खाने की चीजें चुराकर खाई थीं। माही ने उदिति की यह बात सुन ली और जाकर गुल्लू को बता दिया।
इसके बाद गुल्लू ने उदिति से पूछा कि उन्होंने उन्हें चोर क्यों कहा। उदिति ने जवाब दिया कि उनके ऊपर टैग लगा हुआ है कि वह चुराकर खाते हैं।
https://www.instagram.com/reels/DeMryv2D6qU/
गुल्लू ने इसके जवाब में कहा कि हर किसी पर कोई न कोई टैग लगा होता है। किसी पर ‘एक्स’ का टैग है तो किसी पर ‘चोर’ का।
एक्स का जिक्र सुनकर भावुक हुईं उदिति
गुल्लू की इस बात पर उदिति भड़क गईं और उन्होंने आपत्ति जताते हुए पूछा कि वह बातचीत को पर्सनल क्यों ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी के एक्स के बारे में बात करने से उन्हें क्या लगता है कि वह कूल लगेंगे।
इसके बाद उदिति वहां से चली गईं और वॉशरूम में जाकर रोने लगीं। अरिशफा उन्हें संभालती नजर आईं। वहीं, घर के कुछ सदस्यों ने गुल्लू को समझाया कि उन्होंने अपनी बात में हद पार कर दी।
बाद में गुल्लू ने उदिति से अपने कमेंट के लिए माफी भी मांगी।
कौन हैं उदिति सिंह के एक्स?
शो में उदिति सिंह अपने पिछले रिश्ते के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह टीवी एक्टर करण वाही को डेट कर चुकी हैं। उदिति ने शो में अपने और करण के रिश्ते के बारे में बात करते हुए यह भी बताया था कि दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ था।
करण वाही हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आए थे, जहां वह टॉप 5 में पहुंचे थे।