नाना पाटेकर के निधन पर नेताओं ने जताया शोक, PM मोदी से गडकरी तक ने दी श्रद्धांजलि

KNEWS DESK- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर दौड़ गई। मणिपाल हॉस्पिटल के डॉक्टर शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। उन्हें करीब 45 मिनट तक CPR दिया गया, लेकिन उनकी धड़कनें वापस नहीं आ सकीं। उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बहुत कम अभिनेताओं में नाना जैसी इंटेंसिटी, अपनी अलग पहचान और प्रभावशाली मौजूदगी थी। उन्होंने हर भूमिका में शानदार वर्सेटिलिटी और क्रिएटिविटी दिखाई। PM मोदी ने कहा कि उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे। हिंदी और मराठी सिनेमा में उनका योगदान बेहद बड़ा था और उनके जाने से गहरा शून्य पैदा हुआ है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नाना के निधन को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान बताया। उन्होंने कहा कि नाना से उनके करीबी और दोस्ताना संबंध थे। गडकरी ने उनके अभिनय के साथ-साथ ‘नाम फाउंडेशन’ के जरिए महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों, जल संरक्षण और किसानों के लिए किए गए काम को भी याद किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के निधन को कला जगत की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि नाना ने अपने अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और सामाजिक सरोकारों के जरिए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी नाना के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि नाना के सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया। वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा अजित पवार ने भी अभिनेता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *