अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को न सिर्फ क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, बल्कि दर्शकों के दिलों को भी विजय सलगांवकर की कहानी छू गई है। सालों से जिन राजों को विजय फिल्म में पुलिस से छिपाते आ रहे थे, उनका सस्पेंस दर्शकों को थिएटर्स तक खींचकर ला रहा है। उनकी यही जीत बॉक्स ऑफिस पर फायदेमंद साबित हो रही है। सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही तहलका मचा दिया है। ‘दृश्यम 3’ ने महज 4 दिनों के अंदर दुनियाभर में 303 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस कर लिया था। अब 400 करोड़ का टारगेट लॉक हो गया है। हालांकि, वीक डेज में कारोबार में कमी तो आई है, पर फिल्म एक अच्छा बिजनेस कर रही है, जिससे 400 करोड़ रुपये तक पहुंचना मुश्किल नहीं होगा।
Knews Desk – 4 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अब मेकर्स की नजर भी 400 करोड़ वर्ल्डवाइड क्लब पर टिकी है, जिसे यह फिल्म चालू हफ्ते में ही बेहद आसानी से छू सकती है। ‘दृश्यम 3’ को बड़े लेवल पर तैयार किया गया है और इसका अनुमानित बजट लगभग 120 करोड़ से 150 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। दरअसल फिल्म ने अपना बजट तो निकाल ही लिया है, साथ ही यह ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। लेकिन मंगलवार को कहां से कितना कारोबार हुआ है, जान लीजिए।
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ सिर्फ कमाई के मामले में ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने में भी आगे निकल चुकी है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जो माहौल बनाया है, उसने मेकर्स को खुश कर दिया होगा। ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ नेट कमाई की थी। साथ ही यह उनके फिल्मी करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है। अब फाइनली सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसके मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को 19 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं टोटल शोज की संख्या 16,075 रही है और 24 परसेंट ऑक्यूपेंसी रेट रहा है। वहीं, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 216.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
https://www.instagram.com/reels/DeEozzCgwOo/
दरअसल बीते दिन फिल्म के कारोबार में 9.5 परसेंट की कमी आई है। हालांकि, फिल्म ने बीते दिन ओवरसीज से भी 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, ओवरसीज से टोटल कमाई 81.50 करोड़ हो गई है। जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में फिल्म एंट्री कर लेगी। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 341.30 करोड़ हो गई है। अब यहां से 400 करोड़ मुश्किल नहीं है। इस पूरे हफ्ते अगर फिल्म ने मंगलवार जितनी कमाई की, तो भी 400 करोड़ के क्लब में पहुंच जाएगी।
अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 5वें दिन भी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 19.00 करोड़ का बिजनेस किया है। जिन फिल्मों और एक्टर्स को अजय देवगन ने पीछे छोड़ा है, उसमें सलमान खान की ‘टाइगर 3’ (18 करोड़), शाहरुख खान की ‘रईस’ (17.82 करोड़), अक्षय कुमार की ‘OMG 2’ (17.10 करोड़), ‘कबीर सिंह’ (16.53 करोड़), प्रभास की ‘कल्कि’ (16.50 करोड़), ‘मिर्जापुर द मूवी’ (15.50 करोड़), ‘RRR’ (15.20 करोड़), रणवीर सिंह की ‘पद्मावत’ (15 करोड़), यश की ‘टॉक्सिक’ (14.50 करोड़) और ‘तू झूठी में मक्कार’ (17.08 करोड़) शामिल हैं।