JEE Advanced 2026: फिजिक्स का ये सवाल बना सबसे बड़ा सिरदर्द, केमिस्ट्री के 4 प्रश्नों से भी छूटा पसीना

Knews Desk– JEE Advanced 2026 का आयोजन 17 मई को किया गया था। इस बार परीक्षा की मेजबानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT रुड़की ने की थी। अब IIT रुड़की की ओर से ज्वाइंट इंप्लीमेंटेंशन कमेटी की 2026 रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग विषयों के सवालों का विश्लेषण किया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक, JEE Advanced 2026 में फिजिक्स पेपर 1 का क्वेश्चन नंबर 2 सबसे कठिन सवाल रहा। परीक्षा में शामिल करीब 1.79 लाख उम्मीदवारों में से 1.28 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया। यह संख्या करीब 71.89 फीसदी रही। वहीं 24,933 उम्मीदवारों ने सवाल का गलत जवाब दिया, जो कुल उम्मीदवारों का 13.88 फीसदी था। इस तरह करीब 85 फीसदी उम्मीदवारों को इस सवाल पर कोई अंक नहीं मिला।JEE Advanced में दो पेपर होते हैं और दोनों पेपर में मैथमेटिक्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवाल पूछे जाते हैं। पेपर 1 में तीनों विषयों से 16-16 सवाल होते हैं, जबकि पेपर 2 में प्रत्येक विषय से 18-18 सवाल पूछे जाते हैं।

केमिस्ट्री के चार सवाल भी रहे मुश्किल

रिपोर्ट में केमिस्ट्री के चार सवालों को भी उम्मीदवारों के लिए चुनौतीपूर्ण बताया गया है। इन सभी सवालों को 60 फीसदी से अधिक उम्मीदवारों ने हल नहीं किया।केमिस्ट्री पेपर 1 के सवाल नंबर 1 को 66.59 फीसदी उम्मीदवारों ने हल नहीं किया। वहीं करीब 19 फीसदी उम्मीदवारों ने इसका गलत जवाब दिया। यानी लगभग 85 फीसदी उम्मीदवारों को इस सवाल से अंक नहीं मिले।इसी तरह केमिस्ट्री पेपर 1 के सवाल नंबर 4 को 62.27 फीसदी उम्मीदवारों ने छोड़ दिया। करीब 27 फीसदी उम्मीदवारों ने इसका गलत जवाब दिया। इस तरह लगभग 90 फीसदी उम्मीदवारों को इस सवाल से कोई अंक नहीं मिला।केमिस्ट्री पेपर 2 का सवाल नंबर 1 भी काफी कठिन रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, 67.42 फीसदी उम्मीदवारों ने इसे हल नहीं किया, जबकि करीब 20 फीसदी ने गलत जवाब दिया। इस तरह लगभग 87 फीसदी उम्मीदवारों को इस सवाल से अंक नहीं मिले।वहीं केमिस्ट्री पेपर 2 के सवाल नंबर 3 को 62.45 फीसदी उम्मीदवारों ने हल नहीं किया। करीब 27 फीसदी उम्मीदवारों ने इसका गलत जवाब दिया। यानी लगभग 89 फीसदी उम्मीदवारों को इस सवाल के लिए कोई अंक नहीं मिला।

मैथमेटिक्स के सवाल रहे अपेक्षाकृत आसान

IIT रुड़की की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि फिजिक्स और केमिस्ट्री की तुलना में मैथमेटिक्स के सवाल उम्मीदवारों के लिए अपेक्षाकृत आसान रहे। यानी परीक्षा में कठिन सवालों का दबाव सबसे ज्यादा फिजिक्स और केमिस्ट्री में देखने को मिला।रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि JEE Advanced 2026 में कुछ सवाल ऐसे थे, जिनमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने या तो उत्तर नहीं दिया या गलत उत्तर दिया। खास तौर पर फिजिक्स पेपर 1 का सवाल नंबर 2 और केमिस्ट्री के चार सवालों में उम्मीदवारों का प्रदर्शन कमजोर रहा।IIT रुड़की की यह रिपोर्ट JEE Advanced के प्रश्नपत्रों की कठिनाई और उम्मीदवारों के प्रदर्शन को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इससे यह भी पता चलता है कि परीक्षा में केवल सवालों की संख्या नहीं, बल्कि उनकी कठिनाई और उन्हें हल करने में लगने वाला समय भी उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर बड़ा असर डालता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *