चोट के बाद पहली बार पत्नी जया संग इवेंट में दिखे अमिताभ बच्चन, फैंस ने ली राहत की सांस

अमिताभ बच्चन अगले हफ्ते 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने शूटिंग के दौरान गिरने और घुटने में चोट लगने की जानकारी दी थी। इसके बाद उनके फैंस चिंतित हो गए थे। अब 2 अक्टूबर को बिग बी पत्नी जया बच्चन और लेखक गुलजार के साथ एक बुक लॉन्च इवेंट में नजर आए। उनका वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।

Knews Desk – अमिताभ बच्चन अगले हफ्ते 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही बिग बी ने बताया था कि शूटिंग के दौरान वह गिर गए थे और उनके घुटने में चोट लग गई थी। इस खबर के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे। हालांकि, अब उन्हें पत्नी जया बच्चन के साथ एक इवेंट में देखा गया है। 2 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन जया बच्चन और लेखक गुलजार के साथ एक बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे।

इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अमिताभ बच्चन जया बच्चन की मदद करते नजर आ रहे हैं। बिग बी को चोट के बाद भी काम करते देखकर फैंस उनके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली।

फैंस कर रहे बिग बी की तारीफ

अमिताभ बच्चन के वायरल वीडियो पर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “अगर मैं भी इनकी 20 फीसदी मेहनत और लगन सीख लूं, तो मेरी जिंदगी पटरी पर आ जाएगी।” वहीं दूसरे फैन ने लिखा, “इस उम्र में भी काम करते रहने का जज्बा काबिल-ए-तारीफ है।”

https://www.instagram.com/reels/DeAIyBWzqli/

एक अन्य यूजर ने जया बच्चन की मुस्कान की तारीफ की। एक फैन ने लिखा, “वह सच में खुश नजर आ रही हैं, ये साफ दिखाई दे रहा है।”

अमिताभ बच्चन ने चोट को लेकर क्या कहा था?

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी चोट के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, “आमतौर पर मैं बीच में खड़े होकर अपना मोनोलॉग करता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट है। कल शूटिंग के दौरान मेरा पैर फिसल गया और मैं गिर गया, जिससे मेरे घुटने में चोट लग गई।”

बिग बी ने आगे बताया था कि खड़े होने में थोड़ी परेशानी होने की वजह से वह बैठकर अपना मोनोलॉग कर रहे थे।

रिटायरमेंट की खबरों पर भी किया था रिएक्ट

अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में उनके एक ब्लॉग पोस्ट के बाद उनके रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। दरअसल, अमिताभ ने अपने ब्लॉग में “wishes to retire” लिखा था। इसके बाद लोगों को लगा कि शायद वह फिल्मों से दूरी बनाने की बात कर रहे हैं।

हालांकि, बाद में अमिताभ बच्चन ने साफ किया कि उनका इशारा सोने के लिए रिटायर होने से था, न कि एक्टिंग से। अब चोट के बाद उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रम में देखकर उनके फैंस काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *