KNEWS DESK- UAE के डिप्टी प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने स्मित मच्छार की बहादुरी और मुश्किल परिस्थिति में दिखाई गई जिम्मेदारी की जमकर सराहना की। मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
शेख हमदान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार को साहस, जिम्मेदारी और इंसानी जिंदगी की परवाह की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि स्मित मच्छार के प्रयासों की सराहना UAE और देश के नेतृत्व की ओर से की जाती है। बता दें कि फ्लाईदुबई विमान से जुड़ी घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में 174 लोग सवार थे और घटना के दौरान स्मित मच्छार ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
UAE के डिप्टी PM ने कहा कि उन्हें गर्व है कि कैप्टन स्मित मच्छार UAE की टीम और देश की कहानी का हिस्सा हैं। उन्होंने स्मित के प्रयासों को उस भावना से जोड़ा, जिसके लिए UAE को दयालुता, शांति और जीवन को महत्व देने वाले देश के रूप में जाना जाता है। अस्पताल में हुई इस मुलाकात के दौरान शेख हमदान ने स्मित मच्छार के प्रति अपना सम्मान और समर्थन जताया। उनकी बहादुरी को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।