‘बिग बॉस 20’ में रीति तिवारी की होगी वापसी? सलमान खान के हिंट ने बढ़ाई घरवालों की धड़कनें

‘बिग बॉस 20’ का घर इन दिनों ड्रामे, आंसुओं और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स से भरा हुआ है। हाल ही में हुए मिड-वीक एविक्शन में उदिति सिंह, यंग डीएसए और माही विज को मिली स्पेशल पावर के बाद आपसी फैसले से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को घर से बेघर कर दिया गया था। रीति के अचानक एविक्शन से भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे काफी इमोशनल हो गई थीं। अब ‘वीकेंड का वार’ के नए प्रोमो ने रीति की वापसी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Knews Desk – ‘बिग बॉस 20’ का घर इन दिनों ड्रामे, आंसुओं और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स से भरा पड़ा है। मेकर्स हर दिन ऐसा दांव चल रहे हैं, जिससे घर के अंदर और बाहर दोनों जगह हलचल मची हुई है। हाल ही में हुए मिड-वीक एविक्शन में उदिति सिंह, यंग डीएसए और माही विज को स्पेशल पावर मिली थी। तीनों ने आपसी फैसले से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को बेघर कर दिया था।

रीति के अचानक घर से बाहर होने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे काफी इमोशनल हो गई थीं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान इसी मुद्दे को लेकर घरवालों की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में सलमान उन कंटेस्टेंट्स पर नाराजगी जताते दिखे, जिन्होंने रीति को बेघर करने का फैसला लिया था। सलमान खान ने कहा कि रीति को घर से निकालने से पहले खुद को साबित करने और सुधारने का एक भी मौका नहीं दिया गया।

सलमान खान के हिंट से मचा हड़कंप

नए प्रोमो में सलमान खान कहते दिखे, “रीति घर से चली गई, इन लोगों ने उन्हें चढ़ाया। फिर उसने माफी मांगी। लेकिन आप लोगों ने उसे खुद को साबित करने का एक मौका नहीं दिया कि वो सुधर गई हैं।” इसके बाद सलमान खान ने शो की स्पेशल थीम ‘तथास्तु’ का जिक्र करते हुए कहा, “आप सब सोचते हैं कि रीति चली गई, बिग बॉस सोचते हैं कि वह चली गई… लेकिन इस सीजन की थीम क्या है? – तथास्तु।”

जैसे ही सलमान खान ने ‘तथास्तु’ का जिक्र किया, उन्होंने रीति तिवारी को फिर से स्टेज पर बुलाया। रीति तिवारी को वापस देखते ही आम्रपाली दुबे खुशी से झूम उठीं और खिलखिलाकर हंसने लगीं।

वहीं, घर के बाकी सदस्यों के चेहरे पर रीति की अचानक वापसी देखकर हैरानी साफ नजर आई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सलमान खान का यह कदम सिर्फ प्रोमो का हिस्सा था या रीति तिवारी की वास्तव में बिग बॉस के घर में वापसी होने वाली है। अब दर्शकों की नजरें ‘वीकेंड का वार’ पर टिकी हैं। अगर रीति तिवारी की दोबारा एंट्री होती है तो उनके एविक्शन का फैसला लेने वाली उदिति सिंह, माही विज और यंग डीएसए के लिए यह बड़ा ट्विस्ट साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *