एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया….. UPSC कार्यक्रम में पीएम मोदी ने किया कैप्टन स्मित मछार का जिक्र

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को UPSC के शताब्दी समारोह के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी का जिक्र किया। उन्होंने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना का उल्लेख करते हुए स्मित मछार के साहस और सूझबूझ की सराहना की।

पीएम मोदी ने कहा कि कल जो घटना घटी और भारत के कैप्टन स्मित ने जिस प्रकार धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया, वह गौरव की बात है। उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयान का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मछार के इस पराक्रम से हर देशवासी गौरव से भर जाता है।

बता दें कि 30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर हिंसक घटना हुई थी। इस दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मछार घायल हो गए थे। घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

इस घटना के बाद कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की चर्चा भारत के साथ-साथ इजराइल में भी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले स्मित के परिवार से भी बातचीत की थी और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। UPSC के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके साहस और सूझबूझ ने देश का गौरव बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *