‘द ट्रेटर्स’ के हिंदी वर्जन की सफलता के बाद अब इसका तेलुगु वर्जन आने वाला है। शो को तेजा सज्जा होस्ट करेंगे और इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से 20 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। शो का प्रीमियर 15 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर होगा।
Knews Desk – करण जौहर का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया है। शो के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। हाल ही में इसके दूसरे सीजन का सफर खत्म हुआ, जिसकी विनर रिदा थराना और क्रिस्टल डिसूजा बनीं। अब मेकर्स ने इस इंटरनेशनल हिट रियलिटी फ्रेंचाइजी के तेलुगु वर्जन का ऐलान कर दिया है।
प्राइम वीडियो अब ‘The Traitors Telugu’ लेकर आ रहा है। इस शो को पॉपुलर एक्टर तेजा सज्जा होस्ट करेंगे। शो में अलग-अलग क्षेत्रों से 20 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। तेलुगु वर्जन की घोषणा के बाद से ही फैंस इसे लेकर एक्साइटेड हैं।
कब और कहां देख सकेंगे शो?
‘The Traitors Telugu’ का प्रीमियर 15 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर होगा। यह 10 एपिसोड का रियलिटी शो होगा, जिसे चार हफ्तों तक स्ट्रीम किया जाएगा। शो के नए एपिसोड हर गुरुवार दोपहर 12 बजे IST पर स्ट्रीम होंगे। शो तेलुगु भाषा में होगा और इसके साथ इंग्लिश सबटाइटल्स भी मिलेंगे।
तेजा सज्जा करेंगे होस्ट
‘The Traitors Telugu’ के जरिए तेजा सज्जा रियलिटी शो होस्ट के तौर पर डेब्यू करेंगे। मेकर्स के मुताबिक, उनकी एनर्जी और सहज अंदाज शो को अलग पहचान देगा। शो को SOL Productions ने प्रोड्यूस किया है।
https://www.instagram.com/reels/Dd3BjgfjSxS/
प्राइम वीडियो के ओरिजिनल के डायरेक्टर और हेड निखिल माधोक ने कहा कि हिंदी में दो सफल सीजन के बाद इस फ्रेंचाइजी को तेलुगु में लाने को लेकर वे काफी एक्साइटेड हैं। वहीं SOL Productions की पार्टनर और को-फाउंडर फजिला अलाना ने कहा कि तेलुगु वर्जन में ग्लोबल फॉर्मेट के साथ स्थानीय मनोरंजन और संस्कृति का रंग भी देखने को मिलेगा।
क्या है ‘The Traitors’ का फॉर्मेट?
‘The Traitors’ दुनिया के तेजी से पॉपुलर हो रहे रियलिटी फॉर्मेट्स में से एक है। अब तक 30 से ज्यादा देशों में इसके लोकल वर्जन बनाए जा चुके हैं। तेलुगु वर्जन में भी खेल का बेसिक फॉर्मेट वही रहेगा।
शो में कुछ कंटेस्टेंट्स Traitors होंगे, जबकि बाकी Innocents के तौर पर खेलेंगे। Innocents को अपने बीच छिपे Traitors को पहचानना होगा। इस दौरान भरोसा, दोस्ती, सीक्रेट एलायंस और धोखे का खेल देखने को मिलेगा। एक गलत फैसला किसी भी कंटेस्टेंट को गेम से बाहर कर सकता है।