9 साल की हुईं सोहा अली खान की बेटी इनाया, मामी करीना कपूर ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौ साल की हो गई हैं। 29 सितंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर मामी करीना कपूर खान ने खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया। करीना ने इनाया के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें परिवार के खास पल नजर आ रहे हैं।

Knews Desk – करीना कपूर खान अपने काम के साथ-साथ परिवार को भी काफी प्राथमिकता देती हैं। जिस तरह वह अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह से बेहद प्यार करती हैं, उसी तरह सोहा अली खान की बेटी इनाया के साथ भी उनकी खास बॉन्डिंग है।

29 सितंबर को इनाया ने अपना 9वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर तीन तस्वीरें शेयर कर अपनी भांजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पहली तस्वीर में जेह और इनाया साथ नजर आ रहे हैं।

इसके बाद करीना ने एक फोटो कोलाज शेयर किया, जिसमें वह खुद इनाया के साथ नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में शर्मिला टैगोर जेह और इनाया के साथ दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में परिवार के बीच की खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

करीना ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे इनाया, प्यारी सी प्रिंसेस। हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं। उम्मीद करते हैं आज का दिन बहुत अच्छा हो और आज की डांस पार्टी सबसे कूल और यादगार हो।”

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने शुरुआती 12 दिनों में लगभग 7.47 करोड़ रुपये का कुल ट्रैक्ड ग्रॉस कलेक्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *