बिग बॉस 20 में अब कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े का दौर और तेज होता नजर आ रहा है। काजी तौकीर के फैंडम और सलमान खान के वीकेंड का वार के बीच शो में एक बार फिर राशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स आमने-सामने आ गए। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में कनिका मान और काजी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है।
Knews Desk – जियोहॉटस्टार ने बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। करीब 30 सेकेंड के इस प्रोमो में घरवाले राशन टास्क के दौरान सामान इकट्ठा करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
प्रोमो की शुरुआत में बिग बॉस घरवालों से कहते हैं, “घरवालों आस-पास है आपके वीकली राशन के कुछ आइटम्स। जो भी आइटम्स कार्य के अंत में डिलिवर्ड होंगे, वो राशन में से कट हो जाएंगे।”
बिग बॉस की यह बात सुनकर आम्रपाली दुबे, माही विज समेत घर के कई सदस्य हैरान नजर आते हैं। इसके बाद राशन टास्क शुरू होता है, जिसमें कंटेस्टेंट्स राशन इकट्ठा करने के लिए जद्दोजहद करते दिखाई देते हैं।
प्रोमो में कनिका मान और मैरी कॉम के कंधे पर एक बड़ा बैग नजर आता है, जिसमें राशन रखा जा रहा है। कनिका और मैरी बैग में राशन डालती नजर आती हैं, जबकि काजी तौकीर समेत कुछ कंटेस्टेंट बैग को खाली करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।
इसी दौरान कनिका और काजी के बीच बहस शुरू हो जाती है। काजी पर भड़कते हुए कनिका कहती हैं, “अबे तुम पागल वागल हो क्या?” इस पर काजी जवाब देते हैं, “जान जाएगी, पर मटन नहीं जाएगा।”
काजी की बात पर कनिका और नाराज हो जाती हैं और कहती हैं, “पीछे पड़ गया हाथ-पैर धोकर बिल्कुल ही।”
टास्क के दौरान मैरी कॉम के गिरने के बाद मामला और गरमा जाता है। इसके बाद कनिका एक बार फिर काजी पर भड़कती नजर आती हैं। वहीं, काजी गुल्लू को सफाई देते हुए कहते हैं कि उन्होंने कुछ नहीं किया।
कनिका इस दौरान अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं, “और भी 36 लोग हैं यहां पर, पता नहीं कौन सी दुश्मनी निभाता रहता है मुझसे।”
अब राशन टास्क के दौरान कनिका और काजी के बीच हुई यह तकरार आगे क्या मोड़ लेती है और घरवालों के बीच इसका क्या असर पड़ता है, यह आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा।