KNEWS DESK – रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. शादी के करीब पांच महीने बाद बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी ने अपने अलग होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. दोनों ने खुद अपने तलाक का ऐलान किया है.
पिछले कुछ समय से ईशा रिखी सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही थीं, जिसके बाद उनकी शादी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. अब कपल ने खुद अपने रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि कर दी है.
इस बीच ईशा रिखी का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बादशाह की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं. वीडियो में ईशा ने बादशाह को स्वीट, जमीन से जुड़ा और सच्चा इंसान बताया था.
फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिया था इंटरव्यू
बादशाह और ईशा रिखी ने साल 2019 में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म ‘डू डूनी पंज’ में साथ काम किया था. इस फिल्म को बादशाह ने प्रोड्यूस किया था, जबकि ईशा रिखी फिल्म में नजर आई थीं.
फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों ने PTC पंजाबी को एक इंटरव्यू दिया था. इसी बातचीत में ईशा से बादशाह की खूबियों के बारे में पूछा गया था.
अब इसी इंटरव्यू का पुराना वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
‘बहुत स्वीट, जमीन से जुड़े और सच्चे इंसान हैं’
इंटरव्यू में जब ईशा से पूछा गया कि उन्हें बादशाह की कौन-सी बातें पसंद हैं, तो उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि वह उन्हें करीब चार-पांच साल से जानती हैं.
https://www.instagram.com/reels/Dcv8bXExOyJ/
ईशा ने बताया था कि आमतौर पर जब लोग किसी रैपर के बारे में सोचते हैं, तो उन्हें लगता है कि कैमरे पर जैसी उनकी पर्सनैलिटी नजर आती है, असल जिंदगी में भी वह वैसे ही होंगे. लेकिन बादशाह इसके बिल्कुल उलट हैं.
उन्होंने बादशाह को ‘बहुत स्वीट, जमीन से जुड़े और सच्चे इंसान’ बताया था. ईशा ने बतौर प्रोड्यूसर भी बादशाह की तारीफ की थी और कहा था कि वह काफी समझदार हैं.
फिल्म करने के बाद बदली थी ईशा की सोच
ईशा ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बादशाह के साथ फिल्म में काम किया और इस दौरान उन्हें कभी ऐसा सुनने को नहीं मिला कि बजट नहीं है या कोई काम नहीं हो सकता.
उनके मुताबिक, इस अनुभव के बाद बादशाह को लेकर उनकी सोच और भी बदल गई थी.
ईशा ने यह भी कहा था कि जब कोई बड़ा स्टार होता है, तो कई बार उसे लगता है कि वह बहुत बड़ा है. लेकिन बादशाह उनके मुताबिक ऐसे बिल्कुल नहीं थे. उन्होंने उन्हें एक बहुत अच्छा इंसान बताया था.
आज जब दोनों के अलग होने की खबर सामने आ चुकी है, तब ईशा का यही पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को उनके रिश्ते के पुराने दौर से जोड़कर देख रहे हैं.
पांच महीने पहले की थी शादी की पुष्टि
बादशाह और ईशा रिखी ने अपनी शादी को काफी समय तक निजी रखा था. करीब पांच महीने पहले ईशा ने सोशल मीडिया के जरिए बादशाह के साथ अपनी शादी की खबर को आधिकारिक किया था. हालांकि, उस वक्त बादशाह की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया था.
इसके बाद ईशा की कुछ सोशल मीडिया पोस्ट ने उनकी शादी में सबकुछ ठीक नहीं होने के संकेत दिए थे. अब 31 अगस्त को दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने अलग होने की पुष्टि कर दी.
ईशा रिखी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाली हैं. वहीं, बादशाह अपने म्यूजिक और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में व्यस्त हैं. दोनों के अलग होने की खबर के बीच ईशा का यह पुराना इंटरव्यू एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.