Knews Desk– स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वाले राइडर्स के लिए Yamaha ने भारतीय बाजार में अपनी नई YZF-R2 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे 200cc सुपर स्पोर्ट्स सेगमेंट में उतारा है। बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2,30,500 रुपये है। Yamaha ने R2 को तीन वेरिएंट में पेश किया है, जिनमें अलग-अलग फीचर्स और कीमतें दी गई हैं।Yamaha YZF-R2 के बेस वेरिएंट की कीमत 2,30,500 रुपये है। इसे Metallic Black और Dark Bluish Gray कलर में खरीदा जा सकता है। इसके बाद R2 का दूसरा वेरिएंट 2,39,500 रुपये में आता है। इसमें बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है और यह Matte White Pearl तथा Racing Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
सबसे महंगा R2 M वेरिएंट है, जिसकी कीमत 2,53,000 रुपये रखी गई है। इसमें क्विकशिफ्टर के साथ एडजस्टेबल सस्पेंशन और लीवर, फॉक्स-सुएड सीट और 3D एम्बॉस्ड एम्बलम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। ये सभी कीमतें दिल्ली की एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
डिजाइन की बात करें तो Yamaha R2 में कंपनी की R-Series की स्पोर्टी झलक साफ नजर आती है। बाइक का डिजाइन R15 V4 से प्रेरित है। इसमें शार्प फेयरिंग, कॉम्पैक्ट बॉडी और अग्रेसिव राइडिंग पोजिशन दी गई है। फ्रंट में प्रोजेक्टर LED हेडलाइट के साथ LED DRLs मिलते हैं। वहीं पीछे ब्लॉक-स्टाइल LED टेललाइट दी गई है, जिसका डिजाइन YZF-R1 से प्रेरित बताया गया है।परफॉर्मेंस के लिए बाइक में नया 204cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC 4-वॉल्व सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 26.5 PS की अधिकतम पावर और 19.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच मिलता है।
Yamaha R2 में Ride-by-Wire तकनीक और Yamaha Ride Control भी दिया गया है। इसमें Street, Sport और Rain जैसे तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। इसकी तुलना में KTM RC 200 का इंजन 25 PS की पावर और 19.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ऐसे में पावर के मामले में R2 थोड़ा आगे नजर आती है।बाइक में R15 की तरह Deltabox फ्रेम की जगह नया स्टील ट्यूब डायमंड फ्रेम इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन के लिए इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में मोनोशॉक दिया गया है। 17-इंच के पहियों के साथ दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं। डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल भी स्टैंडर्ड फीचर्स में शामिल हैं। बाइक का कर्ब वजन 149kg है।
फीचर्स की बात करें तो R2 में 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन सपोर्ट करता है। R2 M वेरिएंट में Smart Key System भी मिलता है। वहीं दूसरे और R2 M वेरिएंट में बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है, जिसकी मदद से क्लच दबाए बिना गियर ऊपर और नीचे बदले जा सकते हैं।भारतीय बाजार में Yamaha R2 का मुकाबला KTM RC 200 के अलावा Bajaj Pulsar RS 200 और Hero Karizma XMR जैसी बाइक्स से होगा। स्पोर्टी डिजाइन, हल्का वजन, दमदार इंजन और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के चलते R2 इस सेगमेंट में राइडर्स के लिए एक नया विकल्प बन सकती है।