KNEWS DESK – सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर व्यस्त हैं। वामसी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में नयनतारा फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी। इसी बीच फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक खबर ने सभी का ध्यान खींचा है। सलमान खान के बॉडी डबल परवेज काजी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 अगस्त को परवेज काजी घर पर थे, तभी उन्हें अस्वस्थ महसूस हुआ। इसके बाद मेडिकल चेकअप कराया गया और कई टेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी एक छोटी हार्ट सर्जरी हुई।
https://www.instagram.com/parvezzkazii/?
परवेज की तबीयत खराब होने की जानकारी जैसे ही सलमान खान को मिली, एक्टर तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए। बताया जा रहा है कि सलमान ने यह सुनिश्चित किया कि परवेज को सही इलाज और जरूरी मेडिकल केयर मिले।
परवेज काजी के मैनेजर पीयूष ने इंडिया टुडे से बातचीत में साफ किया कि परवेज को हार्ट अटैक नहीं आया था। पहले सामने आई हार्ट अटैक की खबरों को उन्होंने गलत बताया।
मैनेजर के मुताबिक, सलमान खान परवेज को छोटे भाई की तरह मानते हैं और मुश्किल वक्त में उन्होंने हर संभव मदद की। फिलहाल परवेज की हालत में सुधार है और डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।
क्या सलमान खुद करेंगे एक्शन सीन?
परवेज के बीमार पड़ने के बाद फिल्म के एक्शन और स्टंट शेड्यूल में भी बदलाव किए जाने की खबर है। शुरुआत में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि जब तक परवेज पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते, तब तक सलमान कुछ एक्शन सीक्वेंस खुद कर सकते हैं।
हालांकि, फिल्म के स्टंट शेड्यूल को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, परवेज के जल्द ठीक होकर दोबारा शूटिंग सेट पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है।