कार एक्सीडेंट के बाद अर्जुन बिजलानी ने दिया हेल्थ अपडेट, बोले- ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं’

KNEWS DESK – टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की कार का गुरुवार, 20 अगस्त को एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे। अब एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी सेहत का अपडेट दिया है और बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं।

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी को लेकर हाल ही में एक परेशान करने वाली खबर सामने आई थी। गुरुवार, 20 अगस्त को उनकी कार हादसे का शिकार हो गई थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसा बड़ा नहीं था और अर्जुन की हालत ठीक है।

एक्टर के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर लगातार चिंतित थे। अब अर्जुन ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

अर्जुन ने बताया- बिल्कुल ठीक हूं

अर्जुन बिजलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने हादसे के बाद उन्हें फोन कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।

https://www.instagram.com/reels/DcTz34KThdX/

अर्जुन ने कहा कि यह एक बहुत छोटा हादसा था और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि कार को ठीक करवाना पड़ेगा, लेकिन उनके पास इंश्योरेंस है।

एक्टर के इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली। अर्जुन ने साफ कर दिया कि वह ठीक हैं और फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

‘इंडियन गेम शो’ के सेट से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के होस्ट किए जाने वाले ‘इंडियन गेम शो’ के सेट से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद उनके दोस्त और परिवार के लोग लगातार उन्हें फोन कर उनकी सेहत का हाल पूछते रहे। हालांकि, बाद में अर्जुन ने खुद सामने आकर सभी को भरोसा दिलाया कि वह बिल्कुल ठीक हैं।

‘चुंबक’ में नजर आएंगे अर्जुन

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन बिजलानी जल्द ही नए ओरिजिनल सिटकॉम ‘चुंबक’ में नजर आएंगे। यह शो मुंबई के एक पुराने रो-हाउस इलाके में रहने वाले पड़ोसियों की कहानी पर आधारित है।

शो में पांच परिवारों की जिंदगी और उनके आपसी रिश्तों को दिखाया जाएगा। रोजमर्रा की परेशानियों के बीच इन परिवारों के बीच बनने वाले रिश्ते, हंसी-मजाक और मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ कहानी का अहम हिस्सा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *