KNEWS DESK – बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है. पिछले काफी समय से दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन बुधवार सुबह सामने आए एक वीडियो ने इन चर्चाओं को फिर हवा दे दी है.
सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के फैमिली कोर्ट से बाहर निकलती दिखाई दीं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगा कि क्या दोनों की शादी अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गई है? हालांकि, सुनीता के कोर्ट जाने की वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
कोर्ट से निकलते वक्त बेहद खामोश दिखीं सुनीता
वायरल वीडियो में सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट परिसर से निकलकर तेजी से अपनी कार की तरफ बढ़ती नजर आ रही हैं. आमतौर पर पैपराजी के सामने बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने वाली सुनीता इस दौरान बेहद गंभीर और खामोश दिखाई दीं.
उनके साथ मौजूद बेटे यशवर्धन भी पैपराजी से तस्वीरें और वीडियो न बनाने की अपील करते नजर आए. उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया से ऐसा करने से मना किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब कैमरे नहीं रुके तो यशवर्धन ने नाराजगी भी जाहिर की.
https://www.instagram.com/reels/DcNpxjJRfi4/
कार में बैठते समय सुनीता ने कथित तौर पर तंज कसते हुए कहा कि वह “कोर्ट में केक काटने” आई थीं. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को और बढ़ा दिया.
पहले भी सामने आ चुकी हैं तलाक की खबरें
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर तलाक की अफवाहें पहले भी सामने आ चुकी हैं. साल 2024 में ऐसी खबरें आई थीं कि सुनीता ने गोविंदा से अलग होने के लिए कानूनी कदम उठाया है.
बाद में गोविंदा के वकील और पारिवारिक मित्र ललित बिंदल ने कथित तौर पर पुष्टि की थी कि तलाक की अर्जी पहले दाखिल की गई थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों साथ हैं और शादी खत्म होने की स्थिति में नहीं है.
सुनीता ने भी कई मौकों पर गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बयान दिए हैं. उन्होंने यहां तक कहा था कि वह गोविंदा को कभी नहीं छोड़ेंगी.
कथित अफेयर को लेकर भी हुई थी बयानबाजी
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते की चर्चा उस वक्त भी तेज हुई थी, जब एक्टर को उनकी अपकमिंग फिल्म की एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.
इस मामले पर सुनीता ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने गोविंदा के साथ नजर आईं महिला को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. हालांकि, गोविंदा या संबंधित अभिनेत्री की तरफ से किसी रोमांटिक रिश्ते की सार्वजनिक पुष्टि नहीं हुई है.
क्या ‘बिग बॉस 20’ पर भी पड़ेगा असर?
इसी बीच गोविंदा के ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मेकर्स उनकी पर्सनल लाइफ और स्टारडम को देखते हुए उन्हें शो का हिस्सा बनाना चाहते हैं.
अब सुनीता के फैमिली कोर्ट पहुंचने की खबर सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि अगर दोनों के बीच कोई औपचारिक कानूनी मामला चल रहा है, तो क्या इसका असर गोविंदा के रियलिटी शो से जुड़ने की संभावनाओं पर पड़ेगा.
हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट किस वजह से गई थीं और क्या इसका संबंध गोविंदा से तलाक की प्रक्रिया से है. जब तक दोनों या उनके प्रतिनिधियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक इसे सिर्फ अटकल के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.