KNEWS DESK- रक्षाबंधन पर अगर आप ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो हिमांशी खुराना के इन खूबसूरत सूट डिजाइन्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सिंपल से लेकर रिच फेस्टिव लुक तक, हर स्टाइल के लिए यहां आइडिया मिल जाएगा।

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते का खास दिन होता है। इस मौके पर महिलाएं और लड़कियां अक्सर ऐसा आउटफिट चुनना पसंद करती हैं, जो पारंपरिक होने के साथ-साथ उन्हें स्टाइलिश भी दिखाए। अगर आप भी रक्षाबंधन के लिए अभी से अपना सूट तैयार करवाने की सोच रही हैं, तो पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के ट्रेडिशनल लुक्स से डिजाइन आइडिया लिए जा सकते हैं।
हिमांशी के एथनिक लुक्स में सादगी के साथ फेस्टिव टच देखने को मिलता है। उनके अलग-अलग सूट डिजाइन्स में आप रंग, प्रिंट, एम्ब्रॉयडरी और दुपट्टे की स्टाइलिंग से लेकर पूरे लुक को कैरी करने का तरीका सीख सकती हैं।
व्हाइट सूट में दिखेगा एलिगेंट लुक

अगर आपको ज्यादा हैवी या चटख रंग पसंद नहीं हैं, तो व्हाइट सूट एक शानदार विकल्प हो सकता है। हिमांशी ने स्ट्रेट-कट व्हाइट कुर्ती को चूड़ीदार के साथ पेयर किया है। इसके साथ फ्लोई फैब्रिक का दुपट्टा कैरी किया गया है। सूट को सिंपल रखते हुए स्लीव्स, दामन और दुपट्टे के बॉर्डर पर गोल्डन वर्क किया गया है। रक्षाबंधन के लिए यह डिजाइन खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो मिनिमल और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं।
रेड अनारकली देगा रॉयल टच

अगर आप रक्षाबंधन पर थोड़ा रिच और फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो रेड अनारकली सूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। हिमांशी ने रेड अनारकली के साथ हैवी गोटा-पट्टी वर्क वाला घरचोला स्टाइल दुपट्टा कैरी किया है। यह कॉम्बिनेशन खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बेहतर रहेगा, जो फेस्टिव मौके पर ट्रेडिशनल और रॉयल लुक चाहती हैं। इसके साथ गोल्डन ज्वेलरी और जूती पेयर करके लुक को और खूबसूरत बनाया जा सकता है।
ग्रीन सूट से पाएं सावन वाली फेस्टिव वाइब

सावन और त्योहारों के दौरान ग्रीन कलर का अपना अलग आकर्षण होता है। रक्षाबंधन पर भी आप ग्रीन सूट को अपने फेस्टिव वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं। हिमांशी के इस लुक में फ्रॉक स्टाइल कुर्ती पर पोल्का डॉट प्रिंट देखने को मिलता है। टॉप और दुपट्टे के बॉर्डर पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी इसे फेस्टिव टच देती है। यह डिजाइन यंग गर्ल्स के साथ-साथ महिलाओं पर भी काफी खूबसूरत लगेगा।
अजरख प्रिंट सूट है यूनिक ऑप्शन

अगर आप रक्षाबंधन पर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो अजरख प्रिंट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। हिमांशी ने राउंड नेक रेड सूट कैरी किया है, जिस पर अजरख प्रिंट दिया गया है। रेड और ब्लू का कॉम्बिनेशन इस आउटफिट को काफी आकर्षक बनाता है। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैवी झुमकों को चुना है। इस तरह के सूट के साथ एक्सेसरीज को थोड़ा स्टेटमेंट रखा जाए तो पूरा लुक निखर सकता है।
सिंपल पसंद है तो व्हाइट फ्रॉक सूट

अगर आपको बहुत ज्यादा एम्ब्रॉयडरी या हैवी वर्क वाले कपड़े पसंद नहीं हैं, तो हिमांशी का यह व्हाइट फ्रॉक सूट आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस लाइटवेट सूट के गले पर ग्रीन रेशम से खूबसूरत वर्क किया गया है। इसके साथ डबल-शेड दुपट्टा पेयर किया गया है, जो पूरे आउटफिट को फेस्टिव फील देता है।
रक्षाबंधन पर आप अपनी पसंद और पर्सनैलिटी के हिसाब से इन डिजाइन्स में बदलाव भी करवा सकती हैं। खासतौर पर दुपट्टे की बॉर्डर, नेक डिजाइन, स्लीव्स और एम्ब्रॉयडरी में छोटे बदलाव करके एक सिंपल सूट को भी खास फेस्टिव लुक दिया जा सकता है।