Knews Desk- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही यूपी टीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। जानकारी के अनुसार, आयोग अगस्त 2026 के दूसरे सप्ताह के बाद परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड और पात्रता प्रमाणपत्र भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
- सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Latest Updates सेक्शन में UP TET 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
UP TET 2026 का आयोजन 2 से 4 जुलाई 2026 तक पेन-पेपर मोड में कराया गया था। परीक्षा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित हुई, जिसमें 17 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए। यूपी टीईटी 2026 में सफल घोषित होने के लिए आयोग ने न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक तय किए हैं।
- सामान्य (General) वर्ग: 60% अंक यानी 90 अंक
- SC, ST और OBC वर्ग: 55% अंक यानी 82.5 अंक
निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को टीईटी उत्तीर्ण माना जाएगा।
UP TET एक पात्रता परीक्षा है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को जारी किया गया प्रमाणपत्र आजीवन मान्य रहेगा। इस सर्टिफिकेट के आधार पर उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक और TGT सहित विभिन्न शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन कर सकेंगे।