ओपनिंग डे पर 150 करोड़ कमाने वाली पवन कल्याण की ‘OG 2’ पर आया अपडेट, किस एक्ट्रेस की हो सकती है एंट्री?

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार और पावरस्टार कहे जाने वाले पवन कल्याण की फिल्मों को दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग मिलती है। सिनेमाघरों में उनकी एंट्री को लेकर दर्शकों में खास उत्साह रहता है, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं।

इन्हीं में से एक फिल्म ‘OG’ भी रही, जिसे शुरुआत में जबरदस्त ओपनिंग मिली थी, लेकिन बाद में इसका कलेक्शन धीमा पड़ गया और फिल्म अपनी पूरी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। हालांकि, कुल मिलाकर फिल्म ने करीब 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि इसका बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया गया था।

अब ‘OG 2’ की तैयारी तेज

इसी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए अब मेकर्स ‘OG 2’ पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी फाइनल टच दिया जा रहा है और प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर तैयार करने की योजना है।

इस बार फिल्म को लेकर चर्चाओं में सबसे बड़ा नाम पूजा हेगड़े का है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स उन्हें पवन कल्याण के अपोजिट कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक उनकी कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बड़े पैमाने पर बन रही फिल्म

बताया जा रहा है कि ‘OG 2’ का निर्माण पवन कल्याण खुद कर रहे हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर उनकी गंभीरता साफ झलकती है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सुजीत के पास है, जबकि म्यूजिक की कमान थमन के हाथों में रहने की संभावना है।

पहले पार्ट से सीख, सीक्वल से उम्मीद

पहले भाग को भले ही ओपनिंग अच्छी मिली थी, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ और आगे के कलेक्शन ने फिल्म को कमजोर कर दिया था। इसी वजह से अब मेकर्स और पवन कल्याण इस सीक्वल को और मजबूत कहानी और बड़े स्केल के साथ पेश करने की तैयारी में हैं, ताकि फ्रेंचाइजी पर लगे फ्लॉप के टैग को हटाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *