उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सियासी घमासान शुरू हो गया है, दोनों दल संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और जनता के मुद्दों को भुनाने में जुटे हैं. भाजपा ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का अभियान शुरू कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी लगातार जनसभाएं कर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं, इसके साथ ही भाजपा की तमाम योजनाओं और विकास कार्यों को अपना मुख्य चुनावी हथियार बना रही है. पार्टी का फोकस डबल इंजन सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने पर है जिसके लिए भाजपा बूथ स्तर को मजबूत बना कार्य कर रही है. वही दूसरी ओर कांग्रेस भी नए सिरे से संगठन खड़ा करने में जुटी गई है. कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और कानून व्यवस्था को मुद्दा बना रही है,और सत्ताधारी सरकार की कमियों को गिनवाने के लिए अब कांग्रेस पार्टी ने नया फार्मूला भी अपना लिया है.आपको बता दे, कि चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है, बीते दिन रविवार से कांग्रेस द्वारा शुरु किये गये अभियान परिवर्तन संकल्प अभियान का आगाज़ हो गया है.कांग्रेस इस अभियान से भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच पहुचाने का कार्य कर रही है.दरअसल, कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प अभियान प्रदेशभर शुरू हो गया है.पहले चरण में पहाड़ की 10 सीटों और जिलों पर विशेष फोकस किया गया है.अभियान को चार क्षेत्रों में बांटा गया है और इसकी कमान चार वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है। पार्टी का दावा है. कि इस अभियान से संगठन को जमीनी मजबूती मिलेगी और 2027 में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी. इस अभियान के बीच दोनों दलों के बीच जुबानी जंग भी तेज है.भाजपा कांग्रेस को विखंडित संगठन’ बता रही है, तो कांग्रेस भाजपा पर ‘ जनविरोधी नीतियों का आरोप लगा रही है.
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 में वापसी को लेकर कांग्रेस संगठन जुट चुका है. इसी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल चंपावत विधानसभा के टनकपुर पहुंचे. जहां उन्होंने परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के माध्यम से जीत की हुंकार भरी. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनमें जोश भरा और जीत का मंत्र फूंकने का काम किया.दरअसल, कांग्रेस का उत्तराखंड में आज यानी 28 जून से परिवर्तन संकल्प अभियान शुरू हो गया है.पार्टी ने पहले चरण में पहाड़ की 10 सीटों और जिलों पर विशेष फोकस करते हुए अभियान को चार अलग-अलग क्षेत्रों में बांटा है. जिसकी कमान चार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है. इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल टनकपुर पहुंचे.वही भाजपा ने भी अपनी चुनावी शुरुआत को एक तरह से चम्पावत से कर दिया है.धामी ने सोमवार को चम्पावत में आयोजित कार्यक्रम में ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।ताकि जनता की समस्या का हल कर जीत हासिल की जा सके.
28 जून से शुरू हुई ये यात्रा 10 जुलाई तक कांग्रेस पर्वतीय विधानसभाओं को अपने इस अभियान के तहत कवर कर लेगी. जबकि, 15 जुलाई से तराई के देहरादून से उधम सिंह नगर जिलों तक विधानसभाओं को कवर करने का काम करेंगे.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत, यशपाल आर्य, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा इन चारों जोन में बारी-बारी से प्रतिभाग करने का काम करेंगे.इस अभियान के तहत कांग्रेस अपनी बातें अपने संकल्प एवं प्रदेश को आगे बढ़ाने को लेकर जो इरादे हैं, उनको लेकर जनता के बीच जाएगी.वही भाजपा की तीसरी बार जीत का लक्ष्य लेकर चुनावी मैदान में तैयार है वही अन्य राजनीतिक दलों को भी कमर कस्ते देखा जा सकता है.ऐसे में आने वाले आगामी चुनाव किसको किस की कितनी तैयारी से जीत का स्वाद चखाएंगे ये देखना अभी बाकी है.